|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

परिसीमन बिल पर इंडिया गठबंधन में मंथन, राहुल गांधी बोले- मिलकर हराना होगा

परिसीमन बिल को लेकर विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' के भीतर आम सहमति बनाने की कवायद तेज हो गई है। इसी सिलसिले में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आज द्रमुक प्रमुख एमके स्टालिन और राष्ट्रवादी

NRI Post Hindi Desk · 1 घंटे पहले · अपडेट 1 घंटे पहले · 3 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
परिसीमन बिल पर इंडिया गठबंधन में मंथन, राहुल गांधी बोले- मिलकर हराना होगा
📷 NRI Post Hindi Desk

परिसीमन बिल को लेकर विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' के भीतर आम सहमति बनाने की कवायद तेज हो गई है। इसी सिलसिले में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आज द्रमुक प्रमुख एमके स्टालिन और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के प्रमुख शरद पवार से मुलाकात करेंगे। सूत्रों के मुताबिक, सोनिया गांधी भी उनके साथ जा सकती हैं। तय कार्यक्रम के अनुसार, कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व सुबह ग्यारह बजे दिल्ली से रवाना होगा और दोपहर दो बजे चेन्नई पहुंचेगा, जहां मल्लिकार्जुन खड़गे तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और द्रमुक प्रमुख एमके स्टालिन से मुलाकात करेंगे। इसके बाद शाम को वे मुंबई के लिए रवाना होंगे, जहां एनसीपी-एसपी प्रमुख शरद पवार के साथ उनकी अहम बैठक होगी। बताया जा रहा है कि इन बैठकों में कांग्रेस शासित तीनों राज्यों के मुख्यमंत्री भी साथ जा सकते हैं। इंडिया गठबंधन के शीर्ष नेताओं को लेकर दो विमान दिल्ली से रवाना हो गए हैं। पहले विमान में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, अभिषेक बनर्जी, मीसा भारती, राष्ट्रीय जनता दल के सदन के नेता, समाजवादी पार्टी के दो सांसद, कपिल सिब्बल और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव एम. बेबी सवार हैं। दूसरे विमान में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार और तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी मौजूद हैं। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि इंडिया ब्लॉक के वरिष्ठ नेता और वे चेन्नई जा रहे हैं एमके स्टालिन से मिलने और उनसे तथा द्रमुक से परिसीमन संवैधानिक संशोधन बिल का विरोध करने की request करने के लिए। उन्होंने कहा कि सीटों को आठ सौ पचास तक बढ़ाने से भारत में लोकतंत्र खत्म हो जाएगा और इससे भाजपा-राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को अपने फायदे के लिए भारत का पूरा चुनावी नक्शा फिर से बनाने के लिए असीमित जगह मिल जाएगी। उन्होंने आगे लिखा कि भाई स्टालिन हमेशा तमिल विरोधी ताकतों के खिलाफ चट्टान की तरह खड़े रहे हैं और देश के हित में, तमिलनाडु के हित में तथा संविधान की रक्षा के लिए हमें मिलकर इस बिल को हराना होगा। एमके स्टालिन भी आज इंडिया ब्लॉक नेताओं के पूरे प्रतिनिधिमंडल से मिलने के लिए राजी हो गए हैं। द्रमुक सांसद कनिमोझी के साथ सुबह की बैठक के दौरान खड़गे ने कनिमोझी से फैसले पर फिर से सोचने को कहा, जिस पर द्रमुक सांसद ने कहा कि हमारे अध्यक्ष ने फैसला कर लिया है, आप उनसे बात कर सकते हैं। बता दें कि शरद पवार पिछले तीन दिनों से मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं और कांग्रेस नेतृत्व उनसे वहीं मुलाकात कर सकता है। राहुल गांधी, सोनिया गांधी और खड़गे रात करीब साढ़े आठ बजे ब्रीच कैंडी अस्पताल पहुंचेंगे और शरद पवार के साथ उनकी यह बैठक लगभग एक घंटे तक चल सकती है, जिसमें उद्धव ठाकरे भी मौजूद रहेंगे। गौरतलब है कि परिसीमन बिल पर द्रमुक और दूसरे सहयोगी दल एक स्पष्ट और ठोस रुख चाहते हैं, जबकि कांग्रेस की कोशिश है कि कोई भी कदम उठाने से पहले सहयोगी दलों की चिंताओं को सुना जाए। खड़गे और सोनिया गांधी की इस सक्रियता को गठबंधन के भीतर तालमेल बिठाने और साझा रणनीति तैयार करने की बड़ी पहल के रूप में देखा जा रहा है।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!
परिसीमन बिल पर इंडिया गठबंधन में मंथन, राहुल गांधी बोले- मिलकर हराना होगा — NRI Post