पश्चिमी चंपारण के मझौलिया थाना क्षेत्र स्थित दूधा चतुरी वार्ड नंबर चार में रविवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जिसमें जेसीबी मशीन की चपेट में आने से एक तीन वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, दूधा मठिया वार्ड नंबर एक निवासी कन्हैया महतो की जेसीबी मिट्टी काटने के काम के बाद गांव से गुजर रही थी। इसी दौरान दूधा चतुरी वार्ड नंबर चार निवासी राजेश साह के घर के पास उनकी तीन वर्षीय पुत्री मुन्नी कुमारी अचानक मशीन की चपेट में आ गई। हादसा इतना गंभीर था कि बच्ची ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए। बच्ची की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने जेसीबी चालक कन्हैया महतो की जमकर पिटाई कर दी। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा है और स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। माता-पिता के विलाप से मौके पर मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि जेसीबी की टक्कर से तीन वर्षीय बच्ची की मौत हुई है और फिलहाल स्वजनों की ओर से पुलिस को कोई आवेदन नहीं मिला है, आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पश्चिमी चंपारण में जेसीबी की चपेट में आने से तीन साल की बच्ची की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने चालक को पीटा
पश्चिमी चंपारण के मझौलिया थाना क्षेत्र स्थित दूधा चतुरी वार्ड नंबर चार में रविवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जिसमें जेसीबी मशीन की चपेट में आने से एक तीन वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। जानकारी के अनुस
NRI Post Hindi Desk · 1 घंटे पहले · अपडेट 1 घंटे पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।





