वृंदावन स्थित ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर का खजाना अब पहले की अपेक्षा बढ़ने लगा है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश और उच्चाधिकार प्राप्त प्रबंधन समिति की सख्ती के बाद मंदिर में चढ़ावे की स्थिति में साफ बदलाव देखने को मिला है। समिति ने चढ़ावे को लेकर कड़े कदम उठाए, भंडारियों पर अंकुश लगाया और श्रद्धालुओं को जागरूक किया, जिसका असर अब सामने आ रहा है। सख्ती के बाद पहली बार मंदिर की गुल्लक खोली जा रही हैं। अब तक 18 गुल्लक खोली गई हैं, जिनमें कुल 3.23 करोड़ रुपये का चढ़ावा निकला है। अभी 14 गुल्लक की गिनती शेष है, जिससे आने वाले दिनों में यह आंकड़ा और बढ़ सकता है। मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि चढ़ावे में पारदर्शिता लाने के लिए ऑनलाइन दान पर विशेष जोर दिया जा रहा है और इसका भी सकारात्मक असर देखने को मिल रहा है। उनके अनुसार, पहले प्रतिदिन दस से पंद्रह हजार रुपये का ऑनलाइन दान होता था, जो अब बढ़कर तीस से चालीस हजार रुपये तक पहुंच गया है। अप्रैल से सितंबर के बीच ऑनलाइन माध्यम से कुल 1.81 करोड़ रुपये का दान प्राप्त हुआ है। यह आंकड़ा दर्शाता है कि श्रद्धालु अब पारदर्शी माध्यम से दान देने में रुचि ले रहे हैं। गौरतलब है कि इसी वर्ष अगस्त में मंदिर की उच्चाधिकार प्राप्त प्रबंधन समिति ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल कर बताया था कि मंदिर में सेवायतों की सहायता के लिए सात से आठ भंडारी तैनात रहते हैं, जो श्रद्धालुओं को चढ़ावा गुल्लक में डालने नहीं देते थे। कोई गुल्लक के ऊपर डलिया रख देता था, तो कोई फूल-माला। श्रद्धालुओं का चढ़ावा खुद लेकर जेब में रख लेते थे। सुप्रीम कोर्ट ने मंदिर के चढ़ावे की पाई-पाई कोष में जमा करने के स्पष्ट आदेश दिए थे। इसके बाद समिति ने भंडारियों पर अंकुश लगाया और अतिरिक्त भंडारियों को हटाकर केवल दो भंडारी ही मंदिर प्रबंधन की ओर से तैनात किए। अब भंडारी श्रद्धालु से प्रसाद व फूल-माला लेकर सेवायत तक पहुंचाते हैं। समिति ने गुल्लक में क्यूआर कोड लगाया और मंदिर में सूचना चस्पा कराई कि किसी को दानराशि सीधे देने के बजाए गुल्लक में डालें या फिर ऑनलाइन दान करें। इसी वर्ष मई में जब गुल्लक खोली गईं तो 4.90 करोड़ रुपये का चढ़ावा निकला था, जबकि जुलाई में गुल्लक खुलने पर करीब चार करोड़ रुपये प्राप्त हुए थे। अगस्त में सख्ती के बाद पहली बार गुल्लक खोली जा रही है, जिसमें अब तक 18 गुल्लक से 3.23 करोड़ रुपये निकले हैं। मंदिर में दान देने के लिए जगह-जगह गुल्लक रखी गई हैं। प्रबंधन समिति की सख्ती और पारदर्शिता के चलते मंदिर के खजाने में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है।
बांकेबिहारी मंदिर का खजाना बढ़ा, 18 गुल्लकों से निकले 3.23 करोड़ रुपये
वृंदावन स्थित ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर का खजाना अब पहले की अपेक्षा बढ़ने लगा है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश और उच्चाधिकार प्राप्त प्रबंधन समिति की सख्ती के बाद मंदिर में चढ़ावे की स्थिति में साफ बदलाव देखने
NRI Post Hindi Desk · 39 दिन पहले · अपडेट 37 दिन पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।





