ब्रिटेन में स्टडी वीजा नियमों में लगातार हो रही सख्ती के कारण भारतीयों समेत विदेशी छात्रों के विश्वविद्यालयों में मिले प्रवेश प्रस्ताव प्रभावित हो रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, वीजा आवेदन खारिज होने की बढ़ती दर के चलते कई विश्वविद्यालय विदेशी छात्रों को दिए गए प्रवेश प्रस्ताव वापस ले रहे हैं, जिससे ब्रिटेन में उच्च शिक्षा का सपना देखने वाले छात्रों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। आधिकारिक आंकड़ों के विश्लेषण के आधार पर बताया गया कि ब्रिटेन के गृह मंत्रालय के नियमों के तहत, जिन संस्थानों के पांच प्रतिशत से अधिक संभावित विदेशी छात्रों के वीजा आवेदन खारिज होते हैं, उन पर अंतरराष्ट्रीय छात्रों की भर्ती करने पर प्रतिबंध लग सकता है। इससे पहले यह सीमा दस प्रतिशत थी, लेकिन अब इसे घटाकर पांच प्रतिशत कर दिया गया है, जिससे विश्वविद्यालयों पर दबाव काफी बढ़ गया है। रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2026 की पहली छमाही में ब्रिटेन के कुल स्टडी वीजा आवेदनों में से 10.5 प्रतिशत वापस लिए गए, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह आंकड़ा मात्र 2.3 प्रतिशत था। भारत के मामले में आवेदन वापस लेने की दर 1.2 प्रतिशत से बढ़कर 5.2 प्रतिशत हो गई है, जो चिंता का विषय है। इसके विपरीत पाकिस्तान के लिए यह दर 40.9 प्रतिशत और बांग्लादेश के लिए 23.5 प्रतिशत दर्ज की गई है। ‘यूनिवर्सिटीज यूके इंटरनेशनल’ के निदेशक जेमी एरोस्मिथ ने कहा कि कई वीजा अस्वीकृतियों के पीछे असंगत कारण नजर आते हैं, जिससे विश्वविद्यालयों को मजबूरी में प्रवेश प्रस्ताव वापस लेने पड़ रहे हैं। ब्रिटेन के गृह मंत्रालय ने कहा कि विदेशी छात्र देश में सकारात्मक योगदान देते हैं, लेकिन संस्थानों को जिम्मेदारी से भर्ती करनी होगी ताकि आव्रजन व्यवस्था की विश्वसनीयता बनी रहे। इस पूरे घटनाक्रम का सीधा असर भारतीय छात्रों के भविष्य पर पड़ रहा है, क्योंकि कई छात्रों को प्रवेश मिलने के बाद भी वीजा न मिलने या आवेदन वापस लेने की स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर यही स्थिति बनी रही तो आने वाले समय में ब्रिटेन में पढ़ने जाने वाले भारतीय छात्रों की संख्या में गिरावट आ सकती है और उन्हें वैकल्पिक देशों की ओर रुख करना पड़ सकता है।
ब्रिटेन में पढ़ाई का सपना हुआ मुश्किल, वीजा रिजेक्शन बढ़ने से भारतीय छात्रों के प्रवेश प्रस्ताव वापस
ब्रिटेन में स्टडी वीजा नियमों में लगातार हो रही सख्ती के कारण भारतीयों समेत विदेशी छात्रों के विश्वविद्यालयों में मिले प्रवेश प्रस्ताव प्रभावित हो रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, वीजा आवेदन खारिज ह
NRI Post Hindi Desk · 41 दिन पहले · अपडेट 6 घंटे पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 यू.के.
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।





