|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

बार-बार टॉयलेट जाने की समस्या सिर्फ पानी पीने से नहीं, इन गंभीर बीमारियों का हो सकता है संकेत

कई लोगों को पेशाब करने के कुछ ही मिनट बाद दोबारा टॉयलेट जाने की इच्छा होने लगती है। अगर आप बहुत ज्यादा पानी पीते हैं तो ऐसा होने का चांस रहता है, लेकिन अगर ऐसा नहीं है और फिर भी ये परेशानी बार-बार हो

NRI Post Hindi Desk · 1 घंटे पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
बार-बार टॉयलेट जाने की समस्या सिर्फ पानी पीने से नहीं, इन गंभीर बीमारियों का हो सकता है संकेत
📷 NRI Post Hindi Desk

कई लोगों को पेशाब करने के कुछ ही मिनट बाद दोबारा टॉयलेट जाने की इच्छा होने लगती है। अगर आप बहुत ज्यादा पानी पीते हैं तो ऐसा होने का चांस रहता है, लेकिन अगर ऐसा नहीं है और फिर भी ये परेशानी बार-बार हो रही है तो इस मामले में आपको डॉक्टर से सलाह लेने की जरूरत हो सकती है। डॉक्टरों के मुताबिक, इसके पीछे ओवरएक्टिव ब्लैडर, यूरिन इन्फेक्शन या पेशाब की नली में रुकावट जैसी कई वजहें हो सकती हैं। ओवरएक्टिव ब्लैडर तब होता है जब ब्लैडर की मसल्स जरूरत से पहले ही सिकुड़ने लगती हैं, जिससे यूरिन का प्रेशर बन जाता है। सामान्य तौर पर ब्लैडर में पेशाब जमा होने के बाद ही दिमाग को टॉयलेट जाने का संकेत मिलता है, लेकिन इस समस्या में कम पेशाब होने पर भी अचानक तेज इच्छा होने लगती है और कुछ लोगों को एक बार यूरिन पास करने के कुछ मिनटों में ही दोबारा पेशाब करने की इच्छा होने लगती है। दिल्ली के लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज में प्रोफेसर ऑफ एक्सीलेंस डॉ. एल.एच घोटेकर बताते हैं कि ओवरएक्टिव ब्लैडर की समस्या आमतौर पर बढ़ती उम्र में देखी जाती है और 50 साल से अधिक उम्र वालों में ये देखा जाता है, हालांकि ये कम उम्र में भी हो सकता है। कई लोगों में यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन में भी बार-बार पेशाब आने का एहसास हो सकता है, लेकिन इसके साथ पेशाब में जलन, दर्द या निचले पेट में परेशानी हो सकती है, जबकि डायबिटीज में भी बार-बार पेशाब आने की समस्या हो सकती है। अगर पेशाब की इच्छा बार-बार हो रही है, रात में नींद टूट रही है या पेशाब करने के बाद भी ब्लैडर खाली न होने का एहसास रहता है तो डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए और डॉक्टर लक्षणों के आधार पर यूरिन टेस्ट और पेशाब करने के बाद ब्लैडर में बचे पेशाब की जांच करा सकते हैं। डॉ. घोटेकर बताते हैं कि ऐसी परेशानी में कुछ लोग बिना डॉक्टर की सलाह के खुद से मेडिकल स्टोर से दवाएं लेकर खा लेते हैं, लेकिन ये परेशानी होने पर खुद से एंटीबायोटिक या ब्लैडर की दवा नहीं लेनी चाहिए, और डॉक्टर की सलाह से ब्लैडर ट्रेनिंग और पेल्विक फ्लोर एक्सरसाइज से भी कुछ मरीजों को फायदा मिल सकता है।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!