|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
पंजाब

वाल्मीकिनगर बनेगा इको टूरिज्म हब, हवाई कनेक्टिविटी से बढ़ेगा बिहार का पर्यटन

बेतिया (पश्चिम चंपारण)। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पश्चिम चंपारण को पर्यटन के मानचित्र पर नई पहचान दिलाने की बात कही है। बेतिया में आयोजित एक सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बेतिया जिला

NRI Post Hindi Desk · 2 घंटे पहले · अपडेट 2 घंटे पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
वाल्मीकिनगर बनेगा इको टूरिज्म हब, हवाई कनेक्टिविटी से बढ़ेगा बिहार का पर्यटन
📷 NRI Post Hindi Desk

बेतिया (पश्चिम चंपारण)। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पश्चिम चंपारण को पर्यटन के मानचित्र पर नई पहचान दिलाने की बात कही है। बेतिया में आयोजित एक सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बेतिया जिला प्राकृतिक, धार्मिक और ऐतिहासिक विरासत से समृद्ध है और वाल्मीकिनगर जैसी पवित्र धरती को इको टूरिज्म के बड़े केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके लिए लव-कुश पार्क सहित पर्यटन से जुड़ी सुविधाओं का विकास किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि चंपारण में हवाई कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए वाल्मीकिनगर और रक्सौल में एयरपोर्ट विकसित करने की योजना है। उन्होंने मुजफ्फरपुर में भी बड़े एयरपोर्ट का काम शुरू होने का उल्लेख करते हुए कहा कि हवाई सेवाओं के विस्तार से इस क्षेत्र में पर्यटकों का आवागमन आसान होगा और एयरपोर्ट की सुविधा विकसित होने के बाद पर्यटन गतिविधियों को गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि वाल्मीकिनगर की धार्मिक मान्यताओं, प्राकृतिक सुंदरता और इको टूरिज्म की संभावनाओं को जोड़कर इसे पर्यटन हब बनाया जाएगा तथा इसके साथ ही क्षेत्र में होटल और ठहरने की सुविधाओं का भी विस्तार होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन प्रयासों से पश्चिम चंपारण को पर्यटन के वैश्विक मानचित्र पर पहचान दिलाने की दिशा में काम किया जा रहा है। इसी सभा में मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बिहार में गरीब परिवारों को मिले पक्के मकानों का आंकड़ा रखते हुए कहा कि योजना में किसी की जाति या धर्म नहीं पूछा जाता है और इसका लाभ जरूरतमंदों को दिया जाता है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 से 2026 के बीच बिहार में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 65 लाख परिवारों को पक्का मकान उपलब्ध कराया गया है, जिनमें 43 लाख मकानों का लक्ष्य पूरा होने का भी उल्लेख किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद वर्ष 2014 तक के करीब 70 वर्षों में बिहार में 70 लाख मकान भी नहीं दिए गए थे, जबकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में महज 12 वर्षों में 65 लाख परिवारों को आवास मिला है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार बिहार के करीब 10 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज उपलब्ध कराने की चिंता कर रही है और राज्य की लगभग 14 करोड़ आबादी में बड़ी संख्या में लोगों को खाद्यान्न का लाभ मिल रहा है। बिजली उपभोक्ताओं के आंकड़े रखते हुए उन्होंने कहा कि बिहार में करीब 2.22 करोड़ बिजली उपभोक्ता हैं, जिनमें 1.92 करोड़ घरेलू उपभोक्ता हैं, और राज्य सरकार प्रत्येक पात्र परिवार को सालाना 10 हजार रुपये की सहायता देने के साथ 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली उपलब्ध करा रही है।

🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!
वाल्मीकिनगर बनेगा इको टूरिज्म हब, हवाई कनेक्टिविटी से बढ़ेगा बिहार का पर्यटन — NRI Post