उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के थाना टूंडला क्षेत्र के लाइनपार स्थित एक मैरिज होम में बुधवार देर रात शादी समारोह के दौरान उस समय भारी हंगामा हो गया, जब गाजियाबाद से पहुंची एक युवती ने दूल्हे से उधार दिए रुपये वापस मांगने शुरू कर दिए। युवती के इस हंगामे के कारण विवाह की रस्में बीच में ही रोकनी पड़ीं और समारोह में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। थाना टूंडला क्षेत्र में रेलवे अंडरपास के पास लाइनपार के नगला मस्जिद निवासी युवती की बुधवार को शादी थी, और देर रात बारात पहुंचने के बाद मैरिज होम में विवाह की रस्में चल रही थीं, तभी गाजियाबाद निवासी पूनम समारोह में पहुंच गई। पूनम ने दूल्हे पर आरोप लगाया कि वह पहले गाजियाबाद की एक निजी कंपनी में उसके साथ काम करता था और नौकरी के दौरान उसने उससे रुपये उधार लिए थे। युवती का आरोप था कि नौकरी छोड़ने के बाद दूल्हा रुपये लौटाने में आनाकानी कर रहा था और कई बार फोन करने के बावजूद वह कॉल रिसीव नहीं कर रहा था। इसी से परेशान होकर वह सीधे शादी समारोह में रुपये मांगने पहुंची थी। हंगामे की सूचना मिलने पर सब-इंसपेक्टर हर्षित कुमार पुलिस बल के साथ मैरिज होम पहुंचे और उन्होंने युवती तथा दूल्हे से अलग-अलग बातचीत की। पूछताछ के दौरान दूल्हे ने उधारी के रुपये होने की बात स्वीकार कर ली। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक बातचीत चली और अंत में दूल्हे की ओर से तय समय में रुपये लौटाने की सहमति दिए जाने पर युवती मान गई। समझौता होने के बाद युवती वहां से गाजियाबाद लौट गई, जिसके बाद शादी की रस्में दोबारा शुरू हो सकीं और समारोह सामान्य रूप से संपन्न हुआ। पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच बातचीत कर समझौता कराया और मामला शांत कर दिया गया।
शादी में पहुंची युवती ने दूल्हे से मांगे उधार के रुपये, रुक गईं रस्में
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के थाना टूंडला क्षेत्र के लाइनपार स्थित एक मैरिज होम में बुधवार देर रात शादी समारोह के दौरान उस समय भारी हंगामा हो गया, जब गाजियाबाद से पहुंची एक युवती ने दूल्हे से उधार
NRI Post Hindi Desk · 1 घंटे पहले · अपडेट 1 घंटे पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।





