|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
यू.के.

'साम्राज्य माफी नहीं मांगते', जलियांवाला बाग और कोहिनूर पर नवतेज सरना का बड़ा बयान

2026 के तीसरे दिन साहित्यिक चर्चाओं का दौर जारी रहा, जिसमें कई लेखकों ने मंच से अलग-अलग विषयों पर अपने विचार साझा किए। इस दौरान 'अतीत लेखकों को क्यों लुभाता है' विषय पर एक विशेष सत्र काफी दिलचस्प रहा,

NRI Post Hindi Desk · 1 घंटे पहले · अपडेट 1 घंटे पहले · 3 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
'साम्राज्य माफी नहीं मांगते', जलियांवाला बाग और कोहिनूर पर नवतेज सरना का बड़ा बयान
📷 NRI Post Hindi Desk

2026 के तीसरे दिन साहित्यिक चर्चाओं का दौर जारी रहा, जिसमें कई लेखकों ने मंच से अलग-अलग विषयों पर अपने विचार साझा किए। इस दौरान 'अतीत लेखकों को क्यों लुभाता है' विषय पर एक विशेष सत्र काफी दिलचस्प रहा, जिसमें पूर्व राजनयिक और लेखक नवतेज सरना, चर्चित लेखिका नमिता गोखले और पूर्व राजनयिक एवं लेखिका लक्ष्मी पुरी ने अपनी बात रखी। इस बातचीत में तीनों लेखकों ने जहां अपनी किताबों के प्रसंगों पर प्रकाश डाला, वहीं इतिहास, पौराणिक कथाओं, भारतीय संस्कृति, औपनिवेशिक विरासत और महिला सशक्तिकरण के कई अनछुए पहलुओं पर भी चर्चा की। इस सत्र के दौरान जलियांवाला बाग हत्याकांड और कोहिनूर की वापसी से लेकर महाभारत के उपेक्षित किरदारों, हिमालय के पर्यावरण संकट और भारतीय परंपराओं में महिलाओं की भूमिका तक कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए गए। तीनों लेखकों ने बताया कि अतीत न केवल उनके लेखन को समृद्ध करता है, बल्कि वर्तमान को समझने और भविष्य को बेहतर बनाने की दृष्टि भी देता है। पूर्व राजनयिक और साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित लेखक नवतेज सरना ने जलियांवाला बाग हत्याकांड को लेकर ब्रिटिश सरकार आज तक औपचारिक रूप से माफी क्यों नहीं मांगती और कोहिनूर भारत को वापस क्यों नहीं किया जाता, जैसे सवालों पर अपना नजरिया सामने रखा। उन्होंने अपनी किताबों के बहाने ब्रिटिश उपनिवेशवाद, इतिहास के अनसुने पहलुओं और लेखकों की जिम्मेदारी पर भी विस्तार से बात की। कोहिनूर पर किताब लिखने से पीछे हटने के सवाल पर नवतेज सरना ने बताया कि कोहिनूर पर विलियम डेलरिंपल और अनीता आनंद की लिखी किताब में वह भी तीसरे लेखक होने वाले थे और उन्हें एक तिहाई किताब लिखनी थी, जिसके लिए कॉन्ट्रैक्ट भी देखा गया था, लेकिन इसी दौरान ब्रिटेन में भारत के उच्चायुक्त के तौर पर उनकी नियुक्ति हो गई, जिससे उनके सामने धर्मसंकट पैदा हो गया था। उन्होंने कहा कि अगर वह ऐसी किताब लिखकर ब्रिटेन जाते तो भारत सरकार ने उन्हें जिस काम के लिए भेजा था, उसे करना मुश्किल हो सकता था, इसी वजह से उन्होंने खुद को उस परियोजना से अलग कर लिया। जलियांवाला बाग हत्याकांड और कोहिनूर की वापसी पर नवतेज सरना ने कहा कि औपनिवेशिक शासन के दौरान हुए अन्याय को नकारा नहीं जा सकता, हालांकि हम इस बात का इंतजार करते हुए नहीं बैठ सकते कि जब तक कोहिनूर वापस नहीं आएगा या जलियांवाला बाग के लिए माफी नहीं मांगी जाएगी, तब तक हम आगे नहीं बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि जलियांवाला बाग हत्याकांड के सौ वर्ष पूरे होने पर ब्रिटेन ने गहरा खेद व्यक्त किया था और उस समय उन्होंने एक लेख भी लिखा था, जिसमें कहा था कि केवल गहरा खेद व्यक्त करना पर्याप्त नहीं है। सरना ने कहा कि दुखद बात यह है कि साम्राज्य अपने अतीत के लिए माफी नहीं मांगते और भारत का बड़प्पन इसमें है कि सामने वाला अपनी गलती के लिए माफी मांगे या न मांगे, हम आगे बढ़ें। कोहिनूर की वापसी को लेकर उन्होंने कहा कि ब्रिटेन के पास कई बहाने हैं और सवाल उठाया जाता है कि इसे किसे वापस किया जाए, क्योंकि यह महाराजा रणजीत सिंह का था और लाहौर से जुड़ा था, तथा पाकिस्तान और अफगानिस्तान ने भी इस पर अपना दावा किया है। उन्होंने कहा कि कोहिनूर वापस मिले या न मिले, लेकिन अगली पीढ़ी को यह जरूर बताया जा सकता है कि इसे किससे, कैसे और किन परिस्थितियों में लिया गया था। नवतेज सरना ने अपने पिता की भारत विभाजन पर लिखी कहानियों के अनुवाद का अनुभव भी साझा किया और बताया कि उनके पिता ने विभाजन पर करीब सौ कहानियां लिखी थीं, जिनमें से उन्होंने खुद तीस कहानियों का चयन किया था। उन्होंने कहा कि अगर पाठक इन कहानियों को पढ़ते हुए रोए हैं तो उन्होंने इनका अनुवाद करते हुए रोया है और उन्हें अपने पिता की आवाज सुनाई देती थी। उन्होंने बताया कि उनके पिता ने विभाजन की त्रासदी को प्रत्यक्ष रूप से देखा था और अपनी बहन को भी खो दिया था, तथा उनके लेखन का मूल उद्देश्य यह बताना था कि हर धर्म में अच्छे और बुरे लोग होते हैं और सबसे बुरे समय में भी इंस

🔔 यू.के.
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!