टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ऑनर (Honor) इन दिनों अपनी नई मैजिक 9 सीरीज को लॉन्च करने की तैयारी में जुटी हुई है। इसी सीरीज के तहत कंपनी जल्द ही एक नया स्मार्टफोन पेश करने वाली है, जिसका नाम Honor Magic 9 Lite+ 5G होगा। इस अपकमिंग फोन को लेकर ऑनलाइन कई तरह की जानकारियां सामने आ रही हैं। हाल ही में 91Mobiles की एक रिपोर्ट में इस फोन के संभावित फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस का खुलासा किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस फोन में 9,530mAh की विशाल बैटरी दी जाएगी, जो 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। यह बैटरी यूजर्स को लंबे समय तक चलने वाली बैकअप देगी। डिस्प्ले की बात करें तो यह फोन 6.8 इंच के AMOLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया जा सकता है, जिसका रेजोल्यूशन 2788 x 1280 होगा और यह 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। परफॉर्मेंस के लिए इस फोन में क्वालकॉम का Snapdragon 6 Gen 5 चिपसेट मिल सकता है, जिसमें चार Cortex-A78 कोर और चार Cortex-A55 कोर शामिल हैं। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें सर्कूलर मॉड्यूल में 108MP का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा, जिसके साथ 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा मिलेगा। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी की बात करें तो यह फोन 8.08mm की थिकनेस के साथ आएगा, जिसका वजन 209 ग्राम होगा। यह फोन दो कलर ऑप्शन - डार्क ग्रे और बेज (ऑरेंज असेंट के साथ) में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। खास बात यह है कि यह फोन IP68 रेटिंग के साथ आएगा, जो इसे धूल और पानी से सुरक्षित रखेगा। इसके अलावा फोन में NFC और डुअल सिम सपोर्ट भी मिलेगा। बता दें कि Honor Magic 9 Lite+ 5G स्मार्टफोन को Google Play Console की लिस्टिंग में भी स्पॉट किया जा चुका है, जहां यह BSN-NX1 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। फिलहाल कंपनी ने इस फोन के लॉन्च और प्राइसिंग को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन उम्मीद है कि कंपनी जल्द ही इस फोन को टीज करेगी और इससे जुड़ी सभी जानकारियां ऑफिशियल करेगी।
9,530mAh बैटरी वाला धमाकेदार 5जी फोन! 120Hz डिस्प्ले और 108MP कैमरा के साथ Honor Magic 9 Lite+ जल्द
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ऑनर (Honor) इन दिनों अपनी नई मैजिक 9 सीरीज को लॉन्च करने की तैयारी में जुटी हुई है। इसी सीरीज के तहत कंपनी जल्द ही एक नया स्मार्टफोन पेश करने वाल
NRI Post Hindi Desk · 7 घंटे पहले · अपडेट 5 घंटे पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 कारोबार
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

