|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
मनोरंजन

अब मोबाइल ही नहीं, टीवी की बड़ी स्क्रीन पर भी देखें इंस्टाग्राम रील्स! भारत में जल्द लॉन्च होगा नया फीचर

इंस्टाग्राम पर रील्स देखने का तरीका जल्द ही बदलने वाला है। अभी तक यूजर्स मोबाइल पर ही इंस्टाग्राम रील्स देखते थे, लेकिन अब इसका मजा टीवी की बड़ी स्क्रीन पर भी मिलने वाला है। मेटा भारत में इंस्टाग्राम

NRI Post Hindi Desk · 1 घंटे पहले · अपडेट 1 घंटे पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
अब मोबाइल ही नहीं, टीवी की बड़ी स्क्रीन पर भी देखें इंस्टाग्राम रील्स! भारत में जल्द लॉन्च होगा नया फीचर
📷 NRI Post Hindi Desk

इंस्टाग्राम पर रील्स देखने का तरीका जल्द ही बदलने वाला है। अभी तक यूजर्स मोबाइल पर ही इंस्टाग्राम रील्स देखते थे, लेकिन अब इसका मजा टीवी की बड़ी स्क्रीन पर भी मिलने वाला है। मेटा भारत में इंस्टाग्राम फॉर टीवी लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इसके आने के बाद यूजर्स अपने पसंदीदा क्रिएटर्स की रील्स सीधे स्मार्ट टीवी पर देख सकेंगे। खास बात यह है कि अब घर में दोस्तों और परिवार के साथ भी बड़ी स्क्रीन पर रील्स देखने का मजा मिलेगा। मेटा ने 27 नवंबर को मुंबई में आयोजित अपने सालाना क्रिएटर इवेंट 'हाउस ऑफ इंस्टाग्राम' में इंस्टाग्राम फॉर टीवी को भारत लाने का ऐलान किया है। कंपनी के मुताबिक, यह ऐप आने वाले कुछ दिनों में भारत में उपलब्ध होगा, हालांकि अभी इसकी लॉन्चिंग की पक्की तारीख सामने नहीं आई है। यह ऐप एप्पल टीवी, अमेजन फायर टीवी और गूगल टीवी वाले सपोर्टेड डिवाइस पर काम करेगा। यानी अगर आपके पास इन प्लेटफॉर्म को सपोर्ट करने वाला स्मार्ट टीवी है, तो आप उस पर इंस्टाग्राम रील्स देख सकेंगे। इंस्टाग्राम फॉर टीवी को इस्तेमाल करना काफी आसान होगा। इसके लिए यूजर्स को अपने टीवी पर इंस्टाग्राम ऐप डाउनलोड करना होगा और इसके बाद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से लॉगिन करना होगा। कंपनी इसमें एक टीवी पर अधिकतम पांच अकाउंट जोड़ने की सुविधा देगी, जिससे घर के अलग-अलग सदस्य अपने अकाउंट से रील्स देख सकेंगे। टीवी पर इंस्टाग्राम इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को बार-बार मोबाइल उठाने की जरूरत नहीं होगी, क्योंकि वे टीवी के रिमोट से ही वीडियो कंट्रोल कर सकेंगे। इसमें यूजर्स की पसंद के हिसाब से रील्स दिखाई जाएंगी और अलग-अलग चैनल भी मिलेंगे, जिनमें पॉपुलर वीडियो और पसंदीदा क्रिएटर्स का कंटेंट शामिल होगा। खास बात यह है कि रील्स अपने आप प्ले होंगी, यानी एक वीडियो खत्म होने के बाद अगला वीडियो अपने आप चलने लगेगा। इसके अलावा यूजर्स अपने फोन से भी सीधे टीवी पर रील्स कास्ट कर सकेंगे, जिसके लिए फोन और टीवी का एक ही वाई-फाई नेटवर्क से कनेक्ट होना जरूरी होगा। मेटा ने बच्चों की सुरक्षा के लिए भी कुछ फीचर्स दिए हैं। इसमें रील्स के लिए तेरह प्लस कंटेंट रेटिंग होगी और तीन अकाउंट्स के लिए मौजूद सेफ्टी फीचर्स भी काम करेंगे। टीवी पर इंस्टाग्राम चलाने का समय भी टीन अकाउंट की डेली यूसेज लिमिट में जोड़ा जाएगा। इस तरह इंस्टाग्राम अब सिर्फ मोबाइल तक सीमित नहीं रहेगा और यूजर्स घर बैठे टीवी की बड़ी स्क्रीन पर भी अपनी पसंदीदा रील्स देख सकेंगे।

🔔 मनोरंजन
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!
अब मोबाइल ही नहीं, टीवी की बड़ी स्क्रीन पर भी देखें इंस्टाग्राम रील्स! भारत में जल्द लॉन्च होगा नया फीचर — NRI Post