राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में चल रहे साहित्य महोत्सव 2026 के तीन दिवसीय कार्यक्रम का आज रविवार को आखिरी दिन है। पिछले दो दिनों में देश की जानी-मानी हस्तियां, साहित्यकार, फिल्मी कलाकार, राजनेता, लेखक, कवि, शायर, विचारक और संगीतकारों तक इस इवेंट का हिस्सा बने। दूसरे दिन की शुरुआत कवि कुमार विश्वास के लोकप्रिय कार्यक्रम 'अपने अपने राम' से हुई थी, जिसमें रवि किशन, चेतन भगत, देवदत्त पटनायक और मनोज कुमार झा जैसे दिग्गजों ने अपने अनुभव साझा किए, वहीं जावेद अली ने अपनी आवाज के जादू से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। तीसरे दिन भी साहित्य महोत्सव 2026 का मंच दिग्गज कलाकारों से सजेगा, जहां फिल्मी दुनिया के दर्शकों के लिए सबसे खास आकर्षण अभिनेता पंकज त्रिपाठी होंगे, जो अपनी पत्नी मृदुला त्रिपाठी के साथ 'थिएटर, आर्ट और फैमिली' विषय पर बातचीत करेंगे। इसके अलावा अभिनेता यशपाल शर्मा 'कट्टा, कविता और कैमरा: यशपाल शर्मा अनसेंसर्ड!' सत्र में अपने जीवन, अभिनय और अनुभवों पर खुलकर बात करेंगे। आज के कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण सिंगर सोनम कालरा द्वारा सजाई जाने वाली सूफी महफिल होगी, साथ ही कवि सम्मेलन और मुशायरा भी दर्शकों को लुत्फांदोज कराएंगे। इमरान प्रतापगढ़ी, मंजर भोपाली और आलोक यादव समेत कई शायर अपनी शायरी से दर्शकों का दिल जीतेंगे, जबकि कवि कुमार विश्वास समेत कई दिग्गज इस साहित्यिक और सांस्कृतिक महफिल में चार चांद लगाएंगे। राजनीति और भारतीय इतिहास पर भी कई अहम सत्र होंगे, जिनमें प्रसिद्ध लेखक और माइथोलॉजिस्ट देवदत्त पटनायक 'हिंदू: धर्म, इतिहास और मिथक' विषय पर चर्चा करेंगे। 'भविष्य का भारत: सियासत और सरोकार' विषय पर होने वाली चर्चा में पूर्व केंद्रीय मंत्री, अभिनेत्री और लेखिका स्मृति ईरानी शामिल होंगी। गौरतलब है कि रील्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के दौर में किताबें क्यों जरूरी हैं, इस विषय पर भी लेखकों ने अपनी बात रखी थी। इस तरह साहित्य महोत्सव 2026 का आखिरी दिन साहित्य, संगीत, शायरी और विचार-विमर्श का अनूठा संगम प्रस्तुत करेगा, जिसमें देशभर के प्रतिष्ठित कलाकार और विचारक एक मंच पर एकत्र होंगे।
साहित्य महोत्सव 2026 का समापन आज: सूफी महफिल, कवि सम्मेलन और दिग्गज कलाकारों से सजेगा आखिरी दिन
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में चल रहे साहित्य महोत्सव 2026 के तीन दिवसीय कार्यक्रम का आज रविवार को आखिरी दिन है। पिछले दो दिनों में देश की जानी-मानी हस्तियां, साहित्यकार, फिल्म
NRI Post Hindi Desk · 1 घंटे पहले · अपडेट 1 घंटे पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 मनोरंजन
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।



