|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
पंजाब

आजम खान के बिरयानी बयान पर ओवैसी का दांव, इटावा में बिरयानी पार्टी से मुस्लिम वोटरों को साधने की कोशिश

आजम खां के 'हैदराब्दी बिरयानी' वाले बयान को असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम ने मुस्लिम वोटरों के बीच दांव के रूप में आजमाना शुरू कर दिया है। सोमवार को इटावा शहर के मुस्लिम बाहुल्य इलाके नई बस्ती म

NRI Post Hindi Desk · 4 घंटे पहले · अपडेट 2 घंटे पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
आजम खान के बिरयानी बयान पर ओवैसी का दांव, इटावा में बिरयानी पार्टी से मुस्लिम वोटरों को साधने की कोशिश
📷 NRI Post Hindi Desk

आजम खां के 'हैदराब्दी बिरयानी' वाले बयान को असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम ने मुस्लिम वोटरों के बीच दांव के रूप में आजमाना शुरू कर दिया है। सोमवार को इटावा शहर के मुस्लिम बाहुल्य इलाके नई बस्ती में हैदराबादी बिरयानी बनवाकर खिलाई गई और इस मौके पर ओवैसी का पोस्टर भी लगाया गया था। यहां मौजूद मोहम्मद बहाउद्दीन कुरैशी ने कहा कि उनका परिवार पहले सपा का समर्थन करता था, लेकिन अब उन्हें अपनी बात उठाने वाला नेता मिल गया है। एआईएमआईएम और नगीना के सांसद चंद्रशेखर के नेतृत्व वाली आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) का गठबंधन होने के बाद उत्तर प्रदेश में चुनावी हलचल बढ़ गई, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा में आया सपा नेता आजम खां का बयान। जेल से बाहर आने के बाद उन्होंने कहा था कि दाढ़ी रखने से कोई मौलाना नहीं हो जाता और रामपुर वालों को हैदराबादी बिरयानी पसंद नहीं, इसी बयान को आधार बनाकर ओवैसी की पार्टी मुसलमानों के बीच पैठ बढ़ाने में जुट गई है। नई बस्ती में सोमवार को हैदराबादी बिरयानी खाने के लिए भीड़ इकट्ठी हुई और कार्यक्रम स्थल पर ओवैसी का पोस्टर लगाया गया था। जिलाध्यक्ष शमशाद हुसैन वारसी ने दावा किया कि मुस्लिम समाज का रुझान ओवैसी की ओर बढ़ रहा है और जीत भले न मिले, लेकिन मुस्लिम समाज अपनी राजनीतिक ताकत का अहसास जरूर कराएगा। बिरयानी पार्टी को लेकर सपा जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य ने कहा कि एआईएमआईएम के हैदराबादी बिरयानी बांटे जाने का असर सपा पर नहीं पड़ेगा और बिरयानी अगर मुफ्त में बंट रही है तो कोई भी खा सकता है, इसमें बुराई क्या है।

🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!