पूर्वी दिल्ली के गांधी नगर स्थित पुश्ता रोड पर अतिक्रमण के कारण मंगलवार को दिनभर भीषण जाम की स्थिति बनी रही। दोपहर करीब 12 बजे से शाम चार बजे तक वाहन रेंगते रहे और इस दौरान जाम में एक एंबुलेंस भी फंस गई। सड़क किनारे अतिक्रमण और अव्यवस्थित तरीके से खड़े वाहनों के कारण आवाजाही प्रभावित हो रही है। मंगलवार को भी सड़क पर वाहनों का दबाव बढ़ने के साथ जाम की स्थिति बन गई। दोपहर में लगे लंबे जाम के दौरान एंबुलेंस के फंसने से यातायात व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। मौके पर यातायात पुलिस की पर्याप्त मौजूदगी नहीं दिखी और एक यातायात पुलिसकर्मी जाम खुलवाने में जुटा रहा, जबकि अतिक्रमण के खिलाफ कोई कार्रवाई होती नहीं दिखी। मौके पर मौजूद यातायात पुलिसकर्मी चालान काटता दिखाई दिया। अतिक्रमण के कारण सड़क पर जगह कम होने से वाहन धीरे-धीरे आगे बढ़ते रहे। जाम में फंसे अमित सिंह ने बताया कि सड़क पर अतिक्रमण के कारण अक्सर जाम लगता है और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए केवल जाम खुलवाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि अतिक्रमण के खिलाफ भी कार्रवाई जरूरी है। इस संबंध में पूर्वी रेंज की डीसीपी ट्रैफिक श्वेता चौहान से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन का जवाब नहीं दिया। गौरतलब है कि पुश्ता रोड पर सड़क किनारे लगातार हो रहे अतिक्रमण और अव्यवस्थित पार्किंग के चलते आए दिन यह समस्या बनी रहती है, जिससे आम लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है और आपातकालीन सेवाओं तक को जाम में फंसना पड़ता है।
दिल्ली के गांधी नगर पुश्ता रोड पर अतिक्रमण से भीषण जाम, एंबुलेंस समेत कई वाहन फंसे, यातायात पुलिस की मौजूदगी पर सवाल
पूर्वी दिल्ली के गांधी नगर स्थित पुश्ता रोड पर अतिक्रमण के कारण मंगलवार को दिनभर भीषण जाम की स्थिति बनी रही। दोपहर करीब 12 बजे से शाम चार बजे तक वाहन रेंगते रहे और इस दौरान जाम में एक एंबुलेंस भी फंस
NRI Post Hindi Desk · 27 मिनट पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।





