|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
कारोबार

गठबंधन में सहयोगी होते हैं भिखारी नहीं, सपा की सूची पर भड़के इमरान मसूद

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 के लिए सीट बंटवारे पर चल रही बातचीत के बीच समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने मंगलवार को पांच सीटों पर उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। सपा के इस ऐलान के बाद सि

NRI Post Hindi Desk · 1 घंटे पहले · अपडेट 8 मिनट पहले · 3 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
गठबंधन में सहयोगी होते हैं भिखारी नहीं, सपा की सूची पर भड़के इमरान मसूद
📷 NRI Post Hindi Desk

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 के लिए सीट बंटवारे पर चल रही बातचीत के बीच समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने मंगलवार को पांच सीटों पर उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। सपा के इस ऐलान के बाद सियासी पारा चढ़ गया है और सपा द्वारा उम्मीदवार उतारने के फैसले से कांग्रेस के भीतर नाराजगी खुलकर सामने आ गई है। सहारनपुर से कांग्रेस सांसद और प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद ने सपा पर तीखा हमला बोला है। सपा की पहली सूची में सहारनपुर की बेहट और सहारनपुर ग्रामीण सीटों पर प्रत्याशियों के ऐलान के बाद कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने गठबंधन की गंभीरता पर सवाल खड़े किए हैं। एक इंटरव्यू में कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने दो टूक कहा कि गठबंधन के बीच यदि इस तरह एकतरफा फैसले लिए जाएंगे तो यह गठबंधन नहीं है और इससे साफ झलकता है कि बातचीत में गंभीरता की कमी है। उन्होंने मीटिंग की बातें बाहर आने, सीटों के ऐलान में जल्दबाजी और 26 सीटों के दावे को लेकर सपा की मंशा और गंभीरता पर बड़े सवाल खड़े किए। इमरान मसूद ने कहा कि कांग्रेस ने वे सीटें मांगी ही नहीं थीं, जिन पर नाम घोषित किए जा रहे हैं। उन्होंने तल्ख लहजे में कहा कि जो चीज हम आपसे मांग भी नहीं रहे हैं, आप उसको डिक्लेयर कर रहे हैं, तो यह कोई गठबंधन थोड़े ही है, गठबंधन के अंदर सहयोगी होती है, भिखारी नहीं, हम सहयोगी बन सकते हैं, भिखारी नहीं। कांग्रेस सांसद ने कहा कि सीट को लेकर बातचीत और डिस्कशन चल रहा है तो फिर उम्मीदवारों के नाम का एकतरफा घोषणा करने की इतनी जल्दबाजी क्यों है। गठबंधन में गठबंधन के उम्मीदवार का नाम का ऐलान किया जाता है। भाजपा के खिलाफ लड़ाई की रणनीति पर बात करते हुए इमरान मसूद ने कहा कि यदि भाजपा से लड़ना है तो निशाना भाजपा पर होना चाहिए, अपनों पर नहीं। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि फौज लड़ने जा रही है और उसकी तोप का मुंह उल्टा फौज की तरफ हो जाए तो क्या होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा से लड़ने की गारंटी राहुल गांधी हैं, कोई दूसरा नहीं है। सपा के रुख पर तंज कसते हुए इमरान मसूद ने कहा कि आपको गठबंधन की थोड़े फिक्र है, आप अपनी को चला रहे हैं, तो फिर अपनी पार्टी चलाइए, अभी गठबंधन के बीच आप ये काम करेंगे तो यह गठबंधन नहीं है, इसका मतलब साफ है कि आप भाजपा से चुनाव लड़ने के लिए गंभीर नहीं हैं। बैठकों की गोपनीयता भंग होने और प्रेस में सूचियां आने पर इमरान मसूद ने कहा कि वे मीटिंग की बातें बाहर नहीं करना चाहते, लेकिन जब बातचीत के बीच सूची डिक्लेयर की जाती है तो इससे गठबंधन की गंभीरता दिखती है। उन्होंने कहा कि यदि सपा को सूची डिक्लेयर करने का इतना ही शौक है तो वह करती रहे, फिर बैठकों का क्या औचित्य है। आगे के कदम पर उन्होंने कहा कि जो भी निर्देश पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और आलाकमान से मिलेगा, उसी के अनुसार काम होगा। सीटों के इतिहास पर बोलते हुए इमरान मसूद ने 2022, 2012 और 2007 के नतीजों का जिक्र किया और कहा कि 2022 में वह सपा में थे, इसलिए वहां के समीकरण बने, जबकि 2012 में उमर अली के चुनाव लड़ने पर जमानत जब्त हो गई थी। सियासी खींचतान और अपने खिलाफ बन रहे समीकरण पर इमरान मसूद ने पलटवार करते हुए शायरी के साथ कहा कि उनको अच्छी नहीं लगती बुलंदी मेरी, उनको शायद मेरी परवाज बहुत खलती है। पश्चिम उत्तर प्रदेश में अपनी पहचान को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि यह ऊपर वाले की देन है और इसी वजह से शायद कुछ लोगों को परेशानी होती है। जब उनसे पूछा गया कि क्या कांग्रेस भी अपने उम्मीदवार उतारेगी, तो इमरान मसूद ने बेबाकी से कहा कि कांग्रेस की भी लिस्ट तैयार है, कांग्रेस उतारनी होगी जब उतारनी होगी, उसमें कौन सी बड़ी बात है, लेकिन हम गठबंधन का धर्म निभा रहे हैं और सीट शेयरिंग पर जब बात चल रही है तो हम ऐसा नहीं कर सकते हैं। 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सपा और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे पर मंथन चल रहा है और

🔔 कारोबार
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!
गठबंधन में सहयोगी होते हैं भिखारी नहीं, सपा की सूची पर भड़के इमरान मसूद — NRI Post