पटना। बिहार में पिछले एक माह के दौरान तीन चक्रवातों के कारण हुई असमय वर्षा ने जहां तैयार खरीफ की फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है, वहीं रबी की बुआई भी प्रभावित हुई है। खेतों में अत्यधिक नमी होने के कारण मशीन से धान की कटाई नहीं हो सकी है, जिसके चलते जिन खेतों में अबतक मसूर, चना और सरसों की फसल लहलहाती थी, इस वर्ष वहां बुआई भी नहीं हो सकी है। किसानों का कहना है कि रबी की फसल समय पर लग जाए, इस कारण वे कम दिनों वाले धान की किस्में लगाते हैं, जिसका उत्पादन दर कम होता है। धान में नुकसान तो हुआ ही है, अब रबी में भी लागत निकलने पर संशय बना हुआ है। कृषि विज्ञानियों का कहना है कि मसूर और सरसों की बुआई का समय खत्म हो चुका है, जबकि चना 30 नवंबर तक लगाया जा सकता है, लेकिन लेट होने के कारण अच्छी फसल पर संशय रहेगा। अब बेहतर उत्पादन के लिए गेहूं ही विकल्प है। गेहूं की अगात किस्में ज्यादा दर देती हैं और इसकी बुआई 30 नवंबर तक हो जानी चाहिए, जबकि पछेती किस्मों का उत्पादन दर कम होता है और यह भी 15 दिसंबर तक लग जाना चाहिए। गेहूं की अगात किस्मों में जहां प्रति कट्ठा 60 से 80 किलोग्राम उपज होती है, वहीं पछेती किस्मों में प्रति कट्ठा 40 से 60 किलोग्राम होती है। कृषि विज्ञानी जेपी शर्मा ने बताया कि यदि खेत में नमी अधिक है तो मशीन से कटाई संभव नहीं होगी और हाथ से कटनी करना श्रेयस्कर होगा। कटनी के चार-पांच दिनों के अंदर गेहूं की बुआई की जा सकती है। यदि मजदूर के अभाव में हाथ से कटनी संभव नहीं है तो हार्वेस्टर से कराने के तुरंत बाद गेहूं की बुआई कर देनी चाहिए। नमी कम होने की स्थिति में बुआई के कुछ दिनों के बाद हल्का पटवन किया जा सकता है और अच्छी उपज के लिए 15 दिसंबर तक गेहूं की बुआई करने का प्रयास करना चाहिए। कृषि के आर्थिक मामलों के विशेषज्ञ सह डीएमआइ, पटना के वरीय प्राध्यापक प्रो. सूर्यभूषण के अनुसार राज्य तेलहन और दलहन के मामले में आत्मनिर्भर नहीं है और यहां कुल मांग का सिर्फ 10 प्रतिशत ही तेलहन तथा एक तिहाई दलहन का उत्पादन होता है। इस वर्ष बेमौसम वर्षा के कारण भी उत्पादन प्रभावित होने की संभावना जताई जा रही है। बिहार आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 के अनुसार राज्य में तेलहन उत्पादन लगभग 1.2 लाख टन हुआ, जबकि मांग 13 लाख टन से अधिक रही। दलहन का 3.93 लाख टन उत्पादन होता है, जबकि इसकी मांग 12 लाख टन के आसपास रहती है। राज्य में प्रति व्यक्ति 25 ग्राम दाल की जरूरत पूरी करने के लिए 12 लाख टन उत्पादन होना चाहिए।
तीन चक्रवातों ने बिगाड़ा बिहार के किसानों का गणित, दलहन-तेलहन की बुआई पिछड़ी
पटना। बिहार में पिछले एक माह के दौरान तीन चक्रवातों के कारण हुई असमय वर्षा ने जहां तैयार खरीफ की फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है, वहीं रबी की बुआई भी प्रभावित हुई है। खेतों में अत्यधिक नमी होने के का
NRI Post Hindi Desk · 3 घंटे पहले · अपडेट 2 घंटे पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 कारोबार
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।




