|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
कारोबार

ग्रेनेड धमाके को भी मात देगी यह इलेक्ट्रिक कार बैटरी, जानिए कैसे

इलेक्ट्रिक वाहनों को लेकर आम लोगों के मन में सबसे बड़ी चिंता उनकी बैटरी की सुरक्षा को लेकर होती है। अक्सर यह डर बना रहता है कि सड़क पर चलते समय कार के निचले हिस्से में लगी बैटरी पैक को किसी तेज झटके य

NRI Post Hindi Desk · 1 घंटे पहले · अपडेट 1 घंटे पहले · 3 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
ग्रेनेड धमाके को भी मात देगी यह इलेक्ट्रिक कार बैटरी, जानिए कैसे
📷 NRI Post Hindi Desk

इलेक्ट्रिक वाहनों को लेकर आम लोगों के मन में सबसे बड़ी चिंता उनकी बैटरी की सुरक्षा को लेकर होती है। अक्सर यह डर बना रहता है कि सड़क पर चलते समय कार के निचले हिस्से में लगी बैटरी पैक को किसी तेज झटके या टक्कर का सामना करना पड़ सकता है, जिससे बैटरी के डैमेज होने और आग लगने का खतरा रहता है। इसी चुनौती को ध्यान में रखते हुए चीन की ऑटोमोबाइल कंपनी जीएसी ने एक नई बैटरी तकनीक पेश की है, जिसे कंपनी के मुताबिक हाथ से फेंके जाने वाले ग्रेनेड के विस्फोट तक को झेलने के लिए तैयार किया गया है। कंपनी ने गुआंगझो ऑटो शो में अपनी नई डैनक्सिया बैटरी 3.0 को पेश किया है, जिसका मुख्य फोकस सुरक्षा और मजबूत स्ट्रक्चर पर है। गौरतलब है कि कंपनी ने इस बैटरी तकनीक के पहले संस्करण को साल 2021 में पेश किया था, जबकि डैनक्सिया बैटरी 2.0 को 2023 में लॉन्च किया गया था, और अब कंपनी इसका तीसरा संस्करण लेकर आई है जिसमें सुरक्षा स्तर को और भी अधिक बढ़ाया गया है। जीएसी के बैटरी सिस्टम रिसर्च एंड डेवलपमेंट हेड वांग किंगक्वान के मुताबिक, इस बैटरी में दो प्रमुख सुरक्षा संरचनाएं दी गई हैं। पहली संरचना बैटरी को नीचे से होने वाली तेज टक्कर से बचाती है। कंपनी का दावा है कि यह सिस्टम 2,000 जूल तक के प्रभाव को सहन करने में सक्षम है, जबकि चीन के मौजूदा बैटरी सुरक्षा मानक में यह आंकड़ा केवल 150 जूल तक ही निर्धारित है। इस लिहाज से जीएसी की नई बैटरी निर्धारित मानक से लगभग 13 गुना अधिक मजबूत साबित होती है। नई बैटरी की सुरक्षा को साबित करने के लिए कंपनी ने चाइना ऑटोमोटिव इंजीनियरिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट के साथ कई परीक्षण किए, जिनमें 150, 300, 500, 1,000 और 2,000 जूल के स्तर पर बैटरी के निचले हिस्से पर प्रभाव डालकर उसकी मजबूती को परखा गया। इसके अलावा चलते हुए वाहन के बैटरी पैक को सड़क की सतह से रगड़कर टकराव जैसी स्थितियों का भी परीक्षण किया गया। इन सभी परीक्षणों में जो सबसे खास बात रही वह इसका ग्रेनेड परीक्षण था, जिसमें कार के बैटरी पैक के नीचे 82-2 प्रकार के हैंड ग्रेनेड का विस्फोट किया गया। कंपनी के मुताबिक इस ग्रेनेड में 62 ग्राम विस्फोटक सामग्री थी। परीक्षण के दौरान न तो बैटरी में आग लगी और न ही कार अपनी जगह से हिली। कंपनी का दावा है कि इस परीक्षण के बाद भी कार बिल्कुल सामान्य तरीके से काम कर रही थी। बैटरी के निचले हिस्से में कई लचीले तरंग सेंसर लगाए गए हैं जो गंभीर टक्कर या झटके की स्थिति को पहचानने में मदद करते हैं, और यदि बैटरी को कोई बड़ा नुकसान पहुंचता है तो ये सेंसर तुरंत अलर्ट कर देते हैं। डैनक्सिया बैटरी 3.0 में दूसरी सुरक्षा संरचना साइड टक्कर से बचाव के लिए बनाई गई है। कंपनी के मुताबिक 32 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से खंभा टक्कर परीक्षण के दौरान बैटरी सेल पूरी तरह सुरक्षित रहा, क्योंकि बैटरी में ऊर्जा को अवशोषित करने वाला ढांचा दिया गया है जो किसी भी टक्कर की स्थिति में प्रभाव को आसानी से झेल जाता है और उसे बैटरी स्ट्रक्चर के अलग-अलग हिस्सों में बांट देता है। इसके अलावा जीएसी का दावा है कि नई बैटरी 2 मिलीमीटर तक के रिसाव को केवल तीन सेकंड में पहचान सकती है, जिससे बैटरी के भीतर तरल पदार्थ के रिसाव के कारण होने वाले शॉर्ट सर्किट के जोखिम को कम करने में मदद मिलती है। इस नई तकनीक और बैटरी की मजबूती को देखकर हर कोई हैरान है।

🔔 कारोबार
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!
ग्रेनेड धमाके को भी मात देगी यह इलेक्ट्रिक कार बैटरी, जानिए कैसे — NRI Post