सरकारी नौकरी की आस लगाए उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। कई विभागों में 3 हजार से अधिक पदों पर भर्तियां निकली हैं, जिनमें 12वीं पास उम्मीदवारों से लेकर इंजीनियरिंग और कानून के छात्रों तक के लिए शानदार अवसर मौजूद हैं। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक इन पदों के लिए आवेदन नहीं किया है, वे अपनी योग्यता जांच कर लास्ट डेट से पहले आवेदन कर सकते हैं। कुछ पदों पर चयन होने वाले उम्मीदवारों को हर महीने 1 लाख रुपये तक की सैलरी मिल सकती है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने सिविल जज के 365 पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 20 नवंबर 2026 से शुरू होगी और 21 दिसंबर 2026 तक चलेगी। इस पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास एलएलबी की डिग्री होनी चाहिए और अधिकतम आयु 35 साल होनी चाहिए। चयन प्रक्रिया में प्रीलिम्स और मेन्स परीक्षा के साथ इंटरव्यू शामिल है। वहीं, भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड में इंजीनियर ट्रेनी समेत अन्य 415 पदों पर भर्ती हो रही है। इसके लिए आवेदन 25 नवंबर 2026 से शुरू होंगे और 28 दिसंबर 2026 तक भरे जा सकेंगे। इस पद के लिए अधिकतम आयु सीमा 29 साल है और पद के मुताबिक एमबीए, बीई, सीए या सीएमए की डिग्री आवश्यक है। चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा के जरिए होगा। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने जूनियर इंजीनियर के 1909 पदों पर भर्ती की घोषणा की है। इसके लिए आवेदन 18 नवंबर 2026 से शुरू होकर 17 दिसंबर 2026 तक स्वीकार किए जाएंगे। इस पद के लिए अधिकतम आयु 40 साल रखी गई है और संबंधित इंजीनियरिंग में डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए। चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा से होगा और चयनित उम्मीदवारों को 29,100 रुपये से लेकर 1,04,000 रुपये प्रति माह तक सैलरी मिल सकती है। इच्छुक उम्मीदवार संबंधित विभागों की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और समय रहते आवेदन कर सकते हैं।
सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका: 3 हजार से अधिक पदों पर भर्ती, 1 लाख तक मिलेगी सैलरी
सरकारी नौकरी की आस लगाए उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। कई विभागों में 3 हजार से अधिक पदों पर भर्तियां निकली हैं, जिनमें 12वीं पास उम्मीदवारों से लेकर इंजीनियरिंग और कानून के छात्रों तक क
NRI Post Hindi Desk · 1 घंटे पहले · अपडेट 1 घंटे पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 कारोबार
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।




