|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
पंजाब

शरद पवार एनडीए में जाएंगे? संजय राउत ने दिया करारा जवाब, सुप्रिया सुले पर भी कही बड़ी बात

महाराष्ट्र की राजनीति में शरद पवार को लेकर गहमागहमी तेज है। चर्चा है कि बदलते सियासी समीकरण के बीच शरद पवार एनडीए का दामन थाम सकते हैं। अब इस पर उद्धव गुट के नेता संजय राउत का भी रिएक्शन सामने आया है।

NRI Post Hindi Desk · 43 मिनट पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
शरद पवार एनडीए में जाएंगे? संजय राउत ने दिया करारा जवाब, सुप्रिया सुले पर भी कही बड़ी बात
📷 NRI Post Hindi Desk

महाराष्ट्र की राजनीति में शरद पवार को लेकर गहमागहमी तेज है। चर्चा है कि बदलते सियासी समीकरण के बीच शरद पवार एनडीए का दामन थाम सकते हैं। अब इस पर उद्धव गुट के नेता संजय राउत का भी रिएक्शन सामने आया है। जब संजय राउत से यह सवाल पूछा गया कि ऐसी चर्चा है कि शरद पवार की पार्टी एनडीए में शामिल हो सकती है, इस पर आपका क्या विचार है, तो उन्होंने कहा कि उनकी इस बारे में शरद पवार से कई बार बात हो चुकी है। राउत ने कहा कि पवार साहब ने अपनी पूरी जिंदगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह जैसे लोगों के खिलाफ लड़ाई लड़ी है। उन्होंने अपना जीवन महात्मा फुले, शाहू महाराज और डॉ. अंबेडकर के आदर्शों को फैलाने का काम किया है और पूरे महाराष्ट्र में इन विचारधाराओं का प्रचार-प्रसार किया है। राउत ने कहा कि ऐसे में उन्हें नहीं लगता कि पवार साहब कभी भी ऐसी ताकतों के साथ जुड़ेंगे, जिनसे देश या महाराष्ट्र को नुकसान पहुंच सकता हो। उन्होंने स्पष्ट किया कि पवार साहब ऐसा कभी नहीं करेंगे और न ही सुप्रिया सुले ऐसा करेंगी। संजय राउत ने सुप्रिया सुले को लेकर भी जवाब दिया। हाल ही में सुप्रिया सुले ने इशारा किया था कि इंडिया ब्लॉक का हिस्सा होने के बावजूद परिसीमन विधेयक को उनकी पार्टी समर्थन दे सकती है। इस पर राउत ने कहा कि इंडिया ब्लॉक को कोई धोखा नहीं दे सकता, बिल्कुल कोई नहीं। अगर कोई इंडिया ब्लॉक के साथ धोखा करना चाहता है, तो उसे बस इसे छोड़ देना चाहिए। उनका यह बयान महाराष्ट्र की सियासत में तेजी लाने वाला साबित हो रहा है। गौरतलब है कि शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का एनडीए में शामिल होने की अटकलें लगातार तेज हो रही हैं, और इस बीच उद्धव गुट के नेता का यह बयान सियासी समीकरणों को लेकर कई सवाल खड़े कर रहा है। संजय राउत ने अपने बयान में साफ कर दिया है कि पवार परिवार उन ताकतों के साथ नहीं जाएगा जिनसे देश और राज्य का नुकसान हो सकता है।

🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!