अगर आपका मन भी दिसंबर में एक छोटी-सी ट्रिप पर निकलने का है, जहां मंदिरों की शांति भी मिले और मॉडर्न शहर की वाइब भी, तो देश के ठीक बीचों-बीच बसा मध्य प्रदेश एक बेस्ट ऑप्शन है। जी हां, इसी एक्सपीरिएंस को मजेदार बनाने के लिए इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन लिमिटेड यानी आईआरसीटीसी ने 4 दिन का खास 'इंदौर उज्जैन' हवाई टूर पेश किया है। 19 दिसंबर 2026 को दिल्ली एयरपोर्ट से रवाना होने वाले इस कंफर्ट क्लास पैकेज में 30 यात्रियों का एक ग्रुप साथ जाएगा। इस दौरान आपको उज्जैन, ओंकारेश्वर और इंदौर घूमने का पूरा मौका मिलेगा। इस पैकेज में आने-जाने के लिए इंडिगो एयरलाइन की उड़ान तय की गई है, जिससे सफर में समय की अच्छी खासी बचत होगी। इस टूर का शेड्यूल कुछ ऐसे तैयार किया गया है कि आप प्रमुख मंदिरों के दर्शन के साथ-साथ स्थानीय बाजारों और ऐतिहासिक जगहों को भी आराम से एक्सप्लोर कर सकें। अगर आप दोस्तों या परिवार के साथ ग्रुप में जा रहे हैं, तो ट्रिपल शेयरिंग चुनकर अपना खर्च काफी कम कर सकते हैं। इस कंफर्ट क्लास पैकेज के लिए प्रति व्यक्ति किराया अलग-अलग श्रेणियों में रखा गया है। अगर बच्चे की उम्र 11 साल से ज्यादा है, तो उसे वयस्क का किराया देना होगा, वहीं 2 साल से कम उम्र के शिशुओं के लिए इन्फेंट टिकट लेना जरूरी है, हालांकि उन्हें फ्लाइट में अलग सीट नहीं मिलती। ध्यान रखें कि ये दरें सबसे कम श्रेणी के हवाई किराए पर आधारित हैं, अगर एयरफेयर, एयरपोर्ट टैक्स या पीक सीजन व किसी बड़े आयोजन के कारण होटल के रेट बढ़ते हैं, तो बढ़ा हुआ खर्च यात्री को ही उठाना होगा। बता दें, पैकेज इन्क्लूजन में शेयरिंग एसी वाहन लिखा है, जबकि सामान्य नोट्स में सीट-इन-कोच नॉन-एसी वाहन का जिक्र है, इसलिए बुकिंग से पहले आईआरसीटीसी से इसकी पुष्टि जरूर कर लें। बुकिंग के समय पूरा 100 प्रतिशत पेमेंट एक साथ करना होगा और बैंक चार्ज भी ग्राहक को देना होगा, जिसके बाद कन्फर्मेशन टूर वाउचर जारी कर दिया जाएगा। एक बार टिकट कन्फर्म होने के बाद उसे किसी और के नाम ट्रांसफर नहीं किया जा सकता, नाम बदलवाने की रिक्वेस्ट को नई बुकिंग माना जाएगा और कैंसिलेशन चार्ज लागू होगा। अगर प्लान कैंसिल करना पड़ जाए, तो यह प्रक्रिया सिर्फ आईआरसीटीसी टूरिज्म वेबसाइट पर लॉग-इन करके बुक्ड हिस्ट्री के जरिए ही पूरी होगी, रेलवे के पीआरएस काउंटर पर नहीं। किसी भी कन्फ्यूजन से बचने के लिए आईआरसीटीसी से टूर की पूरी ब्रीफिंग जरूर ले लें।
दिल्ली से फ्लाइट लेकर करें महाकाल के दर्शन, ओंकारेश्वर में भी लगाएं हाजिरी; आईआरसीटीसी ने निकाला 4 दिन का टूर
अगर आपका मन भी दिसंबर में एक छोटी-सी ट्रिप पर निकलने का है, जहां मंदिरों की शांति भी मिले और मॉडर्न शहर की वाइब भी, तो देश के ठीक बीचों-बीच बसा मध्य प्रदेश एक बेस्ट ऑप्शन है। जी हां, इसी एक्सपीरिएंस क
NRI Post Hindi Desk · 8 घंटे पहले · अपडेट 8 घंटे पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 कारोबार
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।





