बिहार के मोकामा से विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी के जश्न की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। आज अनंत सिंह की बेटी की शादी है और इससे पहले मेहंदी और संगीत नाइट का कार्यक्रम रखा गया है। बेटी की मेहंदी पर मां और अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी ने अपने डांस मूव्स से महफिल लूट ली। सामने आए वीडियो में नीलम देवी शाहरुख खान और काजोल के गाने 'मेहंदी लगा के रखना' पर डांस करती नजर आईं। अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी ने बेटी की मेहंदी पर खूब रंग जमाया और उन्होंने इस गाने पर खूब डांस किया। इसके अलावा नीलम देवी 'सारे लड़कों की कर दो शादी, बस एक को कुंवारा ही रखना' गाने पर भी डांस मूव्स दिखाए। इस मेहंदी के फंक्शन में नीलम देवी ही छाई रहीं और उनकी इस थिरकन और शाही अंदाज ने शादी के जश्न की महफिल लूट ली, जिसके बाद यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। बेटी शिवांगी की शादी की खुशी नीलम देवी के चेहरे पर साफ झलक रही है। बेटी की मेहंदी पर अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी बेहद खूबसूरत और शाही अंदाज में नजर आईं और उन्होंने शैंपेन गोल्डन रंग की एलिगेंट साड़ी पहनी थी, जिसके साथ गोल्ड का नेकलेस, ईयररिंग्स और हाथों में चूड़ियां पहनी थीं। नीलम देवी इस दौरान पूरी तरह पारंपरिक लुक में नजर आईं। नीलम देवी ने इस मौके पर अपनी बेटी शिवांगी को मेहंदी भी लगाई और अपनी मेहंदी पर शिवांगी शैंपेन गोल्ड कलर के सूट में नजर आईं। फुल स्लीव्स के इस सूट पर नगों, मोतियों और रेशमी धागों की खूबसूरत कढ़ाई थी और यह दुपट्टा भी काफी हैवी वर्क वाला था। शिवांगी ने अपने लुक को बिलकुल सिंपल रखा था और उन्होंने हाथों में स्टेटमेंट रिंग पहनी थीं तथा माथे पर बिंदी लगाई थी। उन्होंने बालों को हल्के कर्ल्स देकर खुला छोड़ा था और मेकअप भी काफी लाइट किया था। इस तरह मोकामा के विधायक अनंत सिंह के परिवार में बेटी की शादी की खुशियां चरम पर हैं और मेहंदी समारोह की ये झलकियां सोशल मीडिया पर लगातार लोगों का ध्यान खींच रही हैं।
बेटी की मेहंदी पर अनंत सिंह की पत्नी का शाही अंदाज, 'मेहंदी लगा के रखना' पर डांस का वीडियो वायरल
बिहार के मोकामा से विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी के जश्न की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। आज अनंत सिंह की बेटी की शादी है और इससे पहले मेहंदी और संगीत नाइट का कार्यक्रम रखा
NRI Post Hindi Desk · 1 घंटे पहले · अपडेट 8 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 मनोरंजन
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।





