|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
मनोरंजन

रितेश की गोद में बैठीं जेनेलिया, राहुल गांधी ने शेयर की तस्वीर

बॉलीवुड के पावर कपल में शुमार रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा अपने क्यूट और रोमांटिक मोमेंट्स को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। दोनों एक दूसरे पर प्यार लुटाने का कोई मौका नहीं छोड़ते और उनके ये पल

NRI Post Hindi Desk · 1 घंटे पहले · अपडेट 8 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
रितेश की गोद में बैठीं जेनेलिया, राहुल गांधी ने शेयर की तस्वीर
📷 NRI Post Hindi Desk

बॉलीवुड के पावर कपल में शुमार रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा अपने क्यूट और रोमांटिक मोमेंट्स को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। दोनों एक दूसरे पर प्यार लुटाने का कोई मौका नहीं छोड़ते और उनके ये पल इंटरनेट पर खूब वायरल होते हैं। अब रितेश देशमुख ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पत्नी जेनेलिया संग एक बेहद खास और रोमांटिक तस्वीर शेयर की है, जिस पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी रिएक्ट करने से खुद को रोक नहीं पाए। दरअसल, शेयर की गई यह तस्वीर किसी रेस्टोरेंट की है, जिसमें जेनेलिया पति रितेश की गोद में बैठकर उन्हें अपने हाथों से पिज्जा खिलाती हुई नजर आ रही हैं। सामने रखी टेबल पर खाने की कई सारी लजीज डिशेज रखी हुई दिख रही हैं और दोनों इस दौरान हंसते-चहकते हुए काफी खुश नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में जेनेलिया और रितेश ने ट्विनिंग भी की है, दोनों पिंक शर्ट और जींस में मैचिंग आउटफिट में देखते ही बन रहे हैं। अपनी लेडी लव जेनेलिया संग यह लविंग फोटो शेयर करते हुए रितेश देशमुख ने कैप्शन में लिखा- दो के लिए टेबल, एक के लिए चेयर। रितेश और जेनेलिया की इस क्यूट और खूबसूरत बॉन्डिंग पर उनके फैंस दिल हार रहे हैं और उन्हें परफेक्ट कपल बता रहे हैं। चर्चा में राहुल गांधी का रिएक्शन भी आया है। रितेश और जेनेलिया की इस खूबसूरत लविंग पोस्ट को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर री-शेयर किया। हालांकि, तस्वीर के साथ राहुल ने कोई कैप्शन तो नहीं लिखा, लेकिन उन्होंने फोटो के साथ शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म किंग का गाना तू मिल जाए लगाया है। बता दें कि राहुल गांधी ने जेनेलिया और रितेश की यह तस्वीर उस विवाद के बीच शेयर की है, जो उनकी मां सोनिया गांधी की किताब के लॉन्च पर दिए गए उनके बयान से शुरू हुआ। दरअसल, लॉन्च इवेंट में राहुल गांधी ने बचपन में परिवार के साथ बैठकर खाना खाने के पलों को याद करते हुए अपने माता-पिता के प्यार भरे रिश्ते का जिक्र किया था और कहा था कि उनकी मां अक्सर उनके पिता की गोद में बैठ जाती थीं। राहुल के इसी बयान पर राजनीतिक विरोधियों ने उनकी खूब आलोचना की थी, और अब इस विवाद के बीच उनका यह रिएक्शन काफी चर्चा बटोर रहा है।

🔔 मनोरंजन
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!
रितेश की गोद में बैठीं जेनेलिया, राहुल गांधी ने शेयर की तस्वीर — NRI Post