केंद्र सरकार ने मॉनसून सत्र की आगे की कार्रवाई के लिए संसद की बैठकें फिर से बुलाने का फैसला किया है। संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू के मुताबिक सरकारी कामकाज निपटाने के लिए लोकसभा की बैठक 30 नवंबर यानी आने वाले सोमवार को और राज्यसभा की बैठक 2 दिसंबर यानी बुधवार को फिर से बुलाने का अनुरोध किया गया है। यह कोई नया सत्र या विशेष सत्र नहीं है, बल्कि मॉनसून सत्र की ही आगे की कार्रवाई है, जो 3 दिसंबर को खत्म हो सकती है। रिजिजू के सोशल मीडिया पोस्ट के मुताबिक लोकसभा की कार्रवाई चार दिन और राज्यसभा की कार्रवाई दो दिन चल सकती है। इस बीच शुक्रवार दोपहर एक बजे दिल्ली में कैबिनेट की बैठक बुलाई गई है, जिसे संसद की बैठकों से पहले काफी अहम माना जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक इस बैठक में परिसीमन से जुड़े संविधान संशोधन बिल में कुछ बदलाव किए जा सकते हैं। सरकार ने अभी तक आधिकारिक एजेंडा साफ नहीं किया है, लेकिन राजनीतिक गलियारों में परिसीमन से जुड़े एक अहम बिल को लेकर अटकलें तेज हैं और माना जा रहा है कि सोमवार को लोकसभा में यह परिसीमन बिल पेश किया जा सकता है, जिसका सीधा रिश्ता 33 प्रतिशत महिला आरक्षण को लागू करने से है। इस बिल को पास कराने के लिए लोकसभा में दो तिहाई बहुमत यानी 360 सांसदों का समर्थन चाहिए, जबकि NDA के पास 300 सांसद हैं; TMC के 20 बागी सांसदों, YSRCP के 4, अकाली दल के 1 और NCP शरद पवार गुट के 8 सांसदों को जोड़ें तो आंकड़ा 333 तक पहुंचता है, और DMK के 22 सांसद जुड़ें तो यह 355 होता है, यानी तब भी 5 सांसद कम रहेंगे। विपक्ष भी सतर्क हो गया है और कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी की अध्यक्षता में शुक्रवार शाम साढ़े चार बजे दिल्ली में पार्लियामेंट्री स्ट्रैटेजी ग्रुप की अहम बैठक होगी, जिसमें इंडिया गठबंधन के नेता भी शामिल होंगे। गौरतलब है कि अगस्त में मॉनसून सत्र स्थगित हुआ था, लेकिन उस वक्त लोकसभा और राज्यसभा का सत्रावसान नहीं किया गया था, इसलिए सरकार को नया सत्र बुलाने की जरूरत नहीं पड़ी और वह मॉनसून सत्र को ही आगे बढ़ा सकती है। लोकसभा और राज्यसभा की बैठक बुलाने से ठीक पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी कैबिनेट को पूरी तरह अलर्ट मोड में कर दिया है और सूत्रों के मुताबिक बुधवार को हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में उन्होंने मंत्रियों को साफ निर्देश दिए कि वे 15 दिसंबर से पहले अगले संसद सत्र की सभी तैयारियां पूरी कर लें, साथ ही आने वाले सत्र से पहले विदेश यात्राओं से बचने की सलाह दी और कहा कि मंत्री दिल्ली में ही मौजूद रहें। परिसीमन का महिला आरक्षण से सीधा संबंध है, क्योंकि परिसीमन के बाद ही लोकसभा की सीटें बढ़ेंगी और फिर बढ़ी हुई सीटों पर ही महिलाओं को आरक्षण मिलेगा। बिल के प्रावधान के हिसाब से लोकसभा में सांसदों की संख्या 50 प्रतिशत तक बढ़ाई जाएगी, यानी कुल सीटें पहले से डेढ़ गुना हो जाएंगी और इन कुल सीटों में से महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत तक आरक्षण की व्यवस्था की जाएगी। सरकार चाहती है कि परिसीमन जल्द से जल्द हो, ताकि महिला आरक्षण को 2029 के लोकसभा चुनाव से पहले लागू किया जा सके और उसे इसका चुनावी फायदा मिलने की उम्मीद भी है। गृहमंत्री अमित शाह ने इसी साल 16 अप्रैल को संसद में उदाहरण देकर समझाया था कि अलग-अलग राज्यों में सीटें किस तरह बढ़ेंगी, जैसे कर्नाटक में अभी लोकसभा की 28 सीटें हैं और परिसीमन के बाद यहां 42 सीटें हो जाएंगी, आंध्र प्रदेश की सीटें 25 से बढ़कर 38 होंगी, तेलंगाना की सीटें 17 से बढ़कर 26 हो जाएंगी, तमिलनाडु की सीटें 39 से बढ़कर 69 होंगी और केरल की सीटें 20 से बढ़कर 30 हो जाएंगी। दरअसल दक्षिण भारत के राज्यों को इसी बात पर आपत्ति थी कि अगर सीटें जनसंख्या के हिसाब से बढ़ाई गईं, तो उनके राज्यों की सीटें कम रहेंगी और जिन राज्यों की आबादी ज्यादा है, उनकी सीटें कहीं ज्यादा बढ़ जाएंगी। अब सरकार यही परिसीमन बिल दोबारा सोमवार को पेश करने वाली है, ऐसे में सबको लग रहा है कि इस बार NDA बिल पास कराने लाय
संसद सत्र से पहले NDA का गणित: परिसीमन और महिला आरक्षण बिल पर सबकी नजर
केंद्र सरकार ने मॉनसून सत्र की आगे की कार्रवाई के लिए संसद की बैठकें फिर से बुलाने का फैसला किया है। संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू के मुताबिक सरकारी कामकाज निपटाने के लिए लोकसभा की बैठक 30 नवंबर यान
NRI Post Hindi Desk · 1 घंटे पहले · अपडेट 44 मिनट पहले · 3 मिनट पढ़ने का समय
🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

