|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
मनोरंजन

सादगी में भी खूबसूरती का जलवा: फ्लोरल सूट और बड़ी लाल बिंदी में सारा तेंदुलकर का एयरपोर्ट लुक वायरल

सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर आमतौर पर अपने मॉडर्न और ग्लैमरस फैशन सेंस के कारण चर्चा में रहती हैं। वो इवेंट्स से लेकर पार्टीज तक में एक से बढ़कर एक आउटफिट्स पहने नजर आती हैं। कुछ समय पहले जहां

NRI Post Hindi Desk · 7 घंटे पहले · अपडेट 7 घंटे पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
सादगी में भी खूबसूरती का जलवा: फ्लोरल सूट और बड़ी लाल बिंदी में सारा तेंदुलकर का एयरपोर्ट लुक वायरल
📷 NRI Post Hindi Desk

सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर आमतौर पर अपने मॉडर्न और ग्लैमरस फैशन सेंस के कारण चर्चा में रहती हैं। वो इवेंट्स से लेकर पार्टीज तक में एक से बढ़कर एक आउटफिट्स पहने नजर आती हैं। कुछ समय पहले जहां वो ब्लैक शिमरी नेट ड्रेस में अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेरती नजर आई थीं, वहीं अब उनका सादगी भरा अंदाज चर्चा में है। दरअसल, हाल ही में सारा रांची एयरपोर्ट पर अपनी भाभी सानिया तेंदुलकर के साथ स्पॉट हुईं। इस दौरान उनका स्टाइल और ड्रेसिंग इतना सिंपल और खूबसूरत था कि नजरें उन पर टिक गईं। न कोई हैवी मेकअप, न ही तड़क-भड़क वाला आउटफिट, सारा ने फ्लोरल प्रिंट वाले सलवार-सूट में अपने लुक को बेहद ग्रेसफुल रखा। खास बात ये रही कि वह माथे पर बड़ी सी लाल बिंदी लगाए नजर आईं, जो उनके लुक को जुदा बना रहा था। एयरपोर्ट पर सारा क्रीम और ऑफ-वाइट कलर का फ्लोरल प्रिंट सलवार-सूट पहने नजर आईं। उनके कुर्ते पर गुलाबी और ऑरेंज कलर के खूबसूरत फूल बने थे, जो आउटफिट को फ्रेश और खूबसूरत लुक दे रहे थे। कुर्ते की स्लीव्स और नीचे की तरफ लगी सफेद बारीक लेस इसकी खूबसूरती बढ़ा रही थी। इसके साथ उन्होंने ऑरेंज-पीच शेड का हल्का दुपट्टा कैरी किया था। पूरे आउटफिट का कलर कॉम्बिनेशन काफी सॉफ्ट था, जो सारा के लुक को एलिगेंट बना रहा था। सारा की स्टाइलिंग की बात करें तो उन्होंने अपने लुक को ज्यादा एक्सेसरीज से नहीं सजाया। एयरपोर्ट पर वह बालों को पीछे बांधकर पोनीटेल में नजर आईं और कंधे पर उन्होंने ऑलिव ग्रीन कलर बैग कैरी किया था। उनका यह अंदाज आरामदायक होने के साथ काफी स्टाइलिश भी था। वहीं, दूसरी तस्वीरों और वीडियो क्लिप्स में सारा इसी सूट के साथ खुले बालों में नजर आईं। माथे पर बड़ी सी लाल बिंदी, कानों में गोल्डन ईयररिंग्स और हाथों में हल्की चूड़ियों ने उनके लुक में देसी टच जोड़ दिया। हल्का मेकअप और चेहरे की नेचुरल चमक उनके इस अंदाज को और खूबसूरत बना रही थी। सारा का यह लुक उन लोगों के लिए अच्छी इंस्पिरेशन है, जिन्हें सिंपल और कंफर्टेबल कपड़े पहनना पसंद है। उन्होंने दिखाया कि खूबसूरत दिखने के लिए हमेशा महंगे ब्रांड्स, हैवी जूलरी या डिजाइनर आउटफिट की जरूरत नहीं होती। सही कलर्स के आउटफिट्स चुनना, हल्की एक्सेसरीज और छोटी-छोटी चीजों से भी पूरे लुक को खास बनाया जा सकता है।

🔔 मनोरंजन
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!