मुंबई। निर्माता नमित मल्होत्रा की बहुचर्चित फिल्म रामायणम् इन दिनों दुनियाभर में अपनी बंपर कमाई और कलाकारों की कास्टिंग को लेकर सुर्खियां बटोर रही है। फिल्म में साउथ सिनेमा की लेडी सुपरस्टार साई पल्लवी को सीता के किरदार में कास्ट किया गया है, जिस पर कई सेलेब्स सवाल उठा चुके हैं। अब इस मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल की छोटी बहन तनिषा मुखर्जी का नाम भी शामिल हो गया है। तनिषा मुखर्जी ने निर्देशक नीतेश तिवारी की इस फिल्म को देखने के बाद अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने लिखा है कि देर से ही सही, पर आखिरकार उन्होंने रामायणम् फिल्म देख ली है और यह उनकी निजी राय है। तनिषा ने कहा कि मीडिया बहुत गुमराह कर रहा है, क्योंकि यह पूरी तरह से राम-मय फिल्म है। उन्होंने रणबीर कपूर के काम की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि एनिमल में उन्हें पसंद करने के बाद उन्हें लगा था कि शायद वह उन्हें भगवान राम के रूप में नहीं देख पाएंगी, लेकिन सच बताऊं तो वह एकदम परफेक्ट निकले। दूसरी तरफ तनिषा ने साई पल्लवी को बेशक एक बेहतरीन अभिनेत्री बताया, लेकिन कहा कि बदकिस्मती से वह सीता के रोल के लिए बिल्कुल भी फिट नहीं लगीं और उनकी वजह से वह पूरी तरह से कहानी के दृश्यों से अलग सी हो गईं। तनिषा ने फिल्म के विजुअल्स, कहानी और एक्टिंग को बहुत-बहुत अद्भुत बताया। रावण के रोल में यश की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने अपनी छाप छोड़ी है और उम्मीदों से कहीं बेहतर काम किया है। तनिषा के मुताबिक भगवान राम और रावण दोनों ही किरदारों को निभाने वाले एक्टर्स ने अपने रोल को पूरी तरह से जी लिया है और ओवरऑल यह एक मस्ट वॉच मूवी है। यह पहला मौका नहीं है जब किसी सेलेब्स ने रामायणम् की कास्टिंग को लेकर सवाल उठाए हैं, इससे पहले शक्तिमान एक्टर मुकेश खन्ना ने भी मूवी की कास्टिंग की जमकर आलोचना की थी।
काजोल की बहन तनिषा मुखर्जी ने साई पल्लवी के सीता किरदार पर उठाए सवाल, रणबीर कपूर की तारीफ की
मुंबई। निर्माता नमित मल्होत्रा की बहुचर्चित फिल्म रामायणम् इन दिनों दुनियाभर में अपनी बंपर कमाई और कलाकारों की कास्टिंग को लेकर सुर्खियां बटोर रही है। फिल्म में साउथ सिनेमा की लेडी सुपरस्टार साई पल्लव
NRI Post Hindi Desk · 1 घंटे पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 मनोरंजन
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।





