भारत के इतिहास के सबसे भयावह पाकिस्तान प्रायोजित आतंकी हमले यानी मुंबई में 26 नवंबर 2008 को हुए आतंकी हमले की आज 18वीं बरसी है। इस आतंकी हमले में 10 पाकिस्तानी आतंकियों ने 166 लोगों की हत्या की थी और 300 से ज्यादा लोग घायल हुए थे, जबकि 26 विदेशी नागरिकों की भी जान गई थी। यह आतंकी हमला ना सिर्फ भारत के इतिहास का सबसे भयावह आतंकी हमला था, बल्कि यह पहला ऐसा आतंकी हमला था जिसमें सीधे तौर पर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के तत्कालीन अधिकारियों और पाकिस्तानी सेना के रिटायर्ड अधिकारियों को ना सिर्फ आरोपी बनाया गया था, बल्कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी की मोस्ट वांटेड लिस्ट में आज भी ये अधिकारी मौजूद हैं। आतंकी अजमल आमिर कसाब और डेविड हेडली उर्फ दाऊद गिलानी के बयानों के आधार पर खुलासा हुआ था कि 26/11 आतंकी हमले के बड़े सूत्रधार के रूप में आईएसआई के तत्कालीन अधिकारी मेजर इकबाल शामिल थे, जिसने ना सिर्फ हमले की पटकथा रची, बल्कि लाहौर में बैठकर लश्कर ए तैयबा के आतंक के मॉड्यूल को जकी उर रहमान लखवी के साथ मिलकर संचालित कर रहा था। आईएसआई का दूसरा अधिकारी मेजर समीर अली भी हमले के प्रमुख सूत्रधारों में से एक था, जो हमले के समय कराची में स्थित लश्कर ए तैयबा और आईएसआई के कंट्रोल रूम में बैठकर आतंकियों के हैंडलरों को दिशा निर्देश दे रहा था, जिसे साजिद मीर जैसे आतंकी कमांडर मुंबई में हमला कर रहे आतंकियों तक पहुंचा रहे थे। पाकिस्तानी सेना के रिटायर्ड अधिकारी मेजर अब्दुल रहमान उर्फ पाशा की भी हमले में बेहद अहम भूमिका थी, जिसने डेविड हेडली के मुताबिक पाकिस्तानी सेना की 6 बलूच रेजीमेंट का अधिकारी होने के बाद सेना से रिटायरमेंट लेकर लश्कर ए तैयबा के लिए काम किया और लाहौर में जिन्ना अस्पताल के पास रहते हुए हेडली का प्रमुख हैंडलर था। हेडली ने जांच एजेंसी को बताया था कि मेजर अब्दुल रहमान उर्फ पाशा और मेजर इकबाल के कहने पर उसने मुंबई समेत भारत के अन्य शहरों की रेकी और वीडियोग्राफी की थी, जिसके आधार पर पाशा, मेजर इकबाल और साजिद मीर ने 26/11 हमलों के टारगेट तय किए थे। मुंबई पुलिस ने अपनी जांच के दौरान पाकिस्तानी सेना के एक और अधिकारी कर्नल आर सदातुल्लाह को भी आरोपी बनाया था, जो उस समय पाकिस्तान की सरकारी दूरसंचार कंपनी स्पेशल कम्यूनिकेशन ऑर्गेनाइजेशन में काम करता था और जिसका काम पाक अधिकृत कश्मीर और गिलगिट बाल्टिस्तान में कॉलिंग और संचार नेटवर्क का संचालन करना था, तथा मुंबई पुलिस के मुताबिक लश्कर के आतंकी हमले के दौरान अपने हैंडलरों से बात करने के लिए वॉइस ओवर इंटरनेट प्रोटोकॉल कॉल का प्रयोग कर रहे थे और ये सुविधा उन्हें कर्नल आर सदातुल्लाह और उस संगठन के एक सिविलियन कर्मचारी खुर्रम शहजाद दिलवा रहे थे। डेविड हेडली ने जांच एजेंसी को बताया था कि आईएसआई में मेजर इकबाल के सीनियर लेफ्टिनेंट कर्नल हमजा से उसे मुंबई में दो बार की रेकी के बाद लाहौर में मिलवाया गया था और भारत में आतंकी हमले के लिए मेजर इकबाल के प्लान की निगरानी लेफ्टिनेंट कर्नल हमजा कर रहा था। छह साल तक लश्कर ए तैयबा के टॉप आतंकी कमांडरों के साथ वक्त गुजारने वाले हेडली ने बताया था कि लश्कर के आतंक का नेटवर्क असल में आईएसआई और उसके अधिकारी संचालित करते हैं और लश्कर सिर्फ आईएसआई के आदेश का पालन करता है, तथा 2008 के दौरान लश्कर के चीफ कमांडर जकी उर रहमान लखवी को मुजफ्फराबाद में रहने वाला ब्रिगेडियर रियाज संभालता था जबकि मेजर अब्दुल रहमान उर्फ पाशा को आईएसआई का अधिकारी कर्नल शाह संभालता था। हेडली के मुताबिक पाकिस्तानी सेना की 10 पंजाब रेजिमेंट से तालुक रखने वाला अधिकारी मेजर हारून उर्फ हारून उल इस्लाम और 6 बलोच रेजिमेंट का कैप्टन खुर्रम 2003 से लश्कर के आतंकियों को मुजफ्फराबाद स्थित लश्कर के सेंटर में ट्रेनिंग देता था। आतंकी अजमल कसाब ने पूछताछ में ब
26/11 के 18 साल: आईएसआई अधिकारियों और लश्कर कमांडरों की जुबानी सामने आई मुंबई हमले की साजिश की पूरी कहानी
भारत के इतिहास के सबसे भयावह पाकिस्तान प्रायोजित आतंकी हमले यानी मुंबई में 26 नवंबर 2008 को हुए आतंकी हमले की आज 18वीं बरसी है। इस आतंकी हमले में 10 पाकिस्तानी आतंकियों ने 166 लोगों की हत्या की थी और
NRI Post Hindi Desk · 1 घंटे पहले · अपडेट 35 मिनट पहले · 3 मिनट पढ़ने का समय
🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

