|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
कारोबार

जेनसन हुआंग के बाद अब एनवीडिया के सेल्स चीफ जय पुरी का अफेयर खुलासा, चीनी अधिकारी से की शादी

एनवीडिया कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जेनसन हुआंग के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था और अब कंपनी के एक और स्टाफ के चीनी महिला के साथ अफेयर का खुलासा हुआ है। कंपनी के सेल्

NRI Post Hindi Desk · 2 घंटे पहले · अपडेट 8 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
जेनसन हुआंग के बाद अब एनवीडिया के सेल्स चीफ जय पुरी का अफेयर खुलासा, चीनी अधिकारी से की शादी
📷 NRI Post Hindi Desk

एनवीडिया कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जेनसन हुआंग के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था और अब कंपनी के एक और स्टाफ के चीनी महिला के साथ अफेयर का खुलासा हुआ है। कंपनी के सेल्स चीफ जय पुरी एक ऐसी कंपनी की सीनियर अधिकारी के साथ रिलेशनशिप में रहे हैं, जिस पर चीन में चिप तस्करी का आरोप लग चुका है। जय पुरी जेनसन हुआंग के लंबे समय से सहयोगी रहे हैं और द वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, जय ने कई सालों तक सुपर माइक्रो कंप्यूटर की वरिष्ठ अधिकारी सेनली चेन को डेट किया। मौजूदा और पूर्व सहकर्मियों के हवाले से बताया गया है कि यह अफेयर उस दौरान चला, जब कंप्यूटर सर्वर बनाने वाली कंपनी सुपर माइक्रो एनवीडिया की चिप्स हासिल करने के लिए होड़ कर रही थी। रिकॉर्ड्स के मुताबिक, इस साल सात मार्च को जय पुरी और सेनली चेन ने कैलिफोर्निया के बिग सुर में एक समारोह के दौरान शादी कर ली। चिप तस्करी के आरोपों के बीच यह नई चर्चा ऐसे समय में सामने आया है, जब सुपर माइक्रो कंप्यूटर के कर्मचारियों पर चीन में चिप तस्करी करने के आरोप लगे हैं। एनवीडिया के शीर्ष अधिकारियों की क्लाइंट कंपनियों के अधिकारियों के साथ निजी रिश्तों को लेकर अब कंपनी के भीतर और बाहर नए सवाल उठने लगे हैं। इससे पहले जेनसन हुआंग को लेकर खुलासा हुआ था कि वो चीनी महिला एलिस हुआंग के साथ रिलेशनशिप में थे और इस खुलासे के बाद जेनसन को एनवीडिया के सीईओ पद से इस्तीफा देना पड़ा था, हालांकि बाद में उनकी कंपनी में वापसी हो गई। गौरतलब है कि यह पूरा मामला कंपनी की साख और कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहा है, क्योंकि लगातार दो शीर्ष अधिकारियों के निजी संबंधों का खुलासा होने से कॉर्पोरेट प्रशासन को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। कंपनी के अंदरूनी सूत्रों का मानना है कि इन घटनाओं का असर कंपनी के कारोबारी रिश्तों और भविष्य की रणनीति पर पड़ सकता है।

🔔 कारोबार
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!