|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
कारोबार

यूपी में कांग्रेस खुद को 'छोटा भाई' क्यों नहीं मान पा रही? सपा से सीटों को लेकर चल रही रस्साकशी की पूरी कहानी

उत्तर प्रदेश की राजनीति में चुनाव से ज्यादा दिलचस्प समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग को लेकर चलने वाली रस्साकशी होती है. कई बार लंबी खींचतान के बाद सहमति बन जाती है, तो कई बार मामला बेनत

NRI Post Hindi Desk · 2 घंटे पहले · अपडेट 8 मिनट पहले · 3 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
यूपी में कांग्रेस खुद को 'छोटा भाई' क्यों नहीं मान पा रही? सपा से सीटों को लेकर चल रही रस्साकशी की पूरी कहानी
📷 NRI Post Hindi Desk

उत्तर प्रदेश की राजनीति में चुनाव से ज्यादा दिलचस्प समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग को लेकर चलने वाली रस्साकशी होती है. कई बार लंबी खींचतान के बाद सहमति बन जाती है, तो कई बार मामला बेनतीजा रह जाता है. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की आहट के साथ ही दोनों पार्टियों के बीच तल्खी का इतिहास एक बार फिर खुद को दोहराता दिख रहा है. सीट-बंटवारे की बातचीत के बीच ही समाजवादी पार्टी ने पांच विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों का एकतरफा ऐलान करके कांग्रेस को असहज स्थिति में डाल दिया है. लेकिन नौबत यहां तक पहुंचने के पीछे कांग्रेस की अपनी अतिमहत्वाकांक्षा भी कम जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यूपी में पार्टी की हालत खस्ताहाल होने के बावजूद वह खुद को समाजवादी पार्टी का छोटा भाई मानने के लिए तैयार नहीं है. उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आखिरी बार 1985 में बनी थी और 1989 में पार्टी सत्ता से बाहर होकर विपक्ष में बैठ गई थी. 1991 आते-आते वह तीसरे स्थान पर खिसक गई और फिर हाशिये पर ही चली गई. राज्य में सपा और बसपा के दौर में चैलेंजर के रूप में भारतीय जनता पार्टी का उभार हुआ और नारायण दत्त तिवारी कांग्रेस के आखिरी मुख्यमंत्री रहे, जिसके बाद चुनावों और संगठन के स्तर पर पार्टी का पतन होता चला गया. इसके बावजूद आज गठबंधन की मेज पर बैठते ही कांग्रेस अपने पुराने सियासी रुतबे के आधार पर दावेदारी ठोकने लगती है. यहां भाजपा के रणनीतिक लचीलेपन का जिक्र जरूरी हो जाता है, जो पंजाब जैसे राज्य में खुद की जमीन सीमित होने पर अकाली दल जैसी क्षेत्रीय पार्टी के साथ छोटे भाई की भूमिका निभाने से गुरेज नहीं करती, जबकि यूपी में कांग्रेस अपना आधार खोने के बावजूद बड़े भाई वाले एटीट्यूड से बाहर नहीं आ पाती. पिछले चुनावों में कांग्रेस की जमीनी हकीकत पर नजर डालें तो उसका प्रदर्शन लगातार गिरता गया है. 2002, 2007 और 2012 के चुनावों में लगभग सभी सीटों पर चुनाव लड़ने वाली कांग्रेस का वोट शेयर 8 से 10 प्रतिशत और स्ट्राइक रेट 6 से 8 प्रतिशत के आसपास सिमटा रहा. बड़ा राजनीतिक मोड़ 2017 में आया, जब यूपी के दो लड़के का नारा देकर राहुल गांधी और अखिलेश यादव ने हाथ मिलाया, लेकिन नतीजों ने साबित कर दिया कि गठबंधन की कमजोर कड़ी कांग्रेस ही थी. 114 सीटों पर चुनाव लड़कर कांग्रेस मात्र 7 सीटें जीत सकी और उसका स्ट्राइक रेट महज 6.14 प्रतिशत रहा. इसके बाद 2022 के चुनाव में प्रियंका गांधी के नेतृत्व में लड़की हूं, लड़ सकती हूं अभियान के साथ पार्टी ने अकेले दम पर 399 सीटों पर दांव लगाया, लेकिन नतीजा यह हुआ कि पार्टी को सिर्फ 2 सीटें मिलीं, वोट शेयर गिरकर 2.33 प्रतिशत पर आ गया और 387 सीटों पर जमानत जब्त हो गई, यानी विधानसभा चुनाव में अब वह वोट कटुवा भी नहीं रही. सपा और कांग्रेस के रिश्तों में आई खटास की जड़ें पुरानी हैं. 2023 के मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस के साथ गठबंधन में रहकर चुनाव लड़ने की पेशकश की, तो कांग्रेस की तरफ से जवाब आया कि इंडिया गठबंधन राष्ट्रीय स्तर पर है, राज्यस्तर पर नहीं. कांग्रेस के तत्कालीन प्रदेशाध्यक्ष अजय राय ने तो यहां तक कह दिया कि मध्यप्रदेश का वोटर हाथ का पंजा पहचानता है, साइकिल नहीं, और ऐसे बयानों से भड़के अखिलेश यादव ने कह दिया कि कांग्रेस के चिरकुट नेताओं की कोई हैसियत नहीं है. यही तल्खी 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद 9 सीटों पर हुए विधानसभा उपचुनाव में भी देखने को मिली, जब कांग्रेस के साथ सीट शेयरिंग की बात चल ही रही थी कि अखिलेश यादव ने छह सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी और आखिर में कांग्रेस को बैकफुट पर आते हुए चुनाव से हटना पड़ा था. 2027 के चुनाव की आहट के साथ ही कांग्रेस ने शुरुआत में 180 सीटों पर अपनी दावेदारी पेश की थी, जो बाद में घटकर 120-130 सीटों की मांग पर आई और कांग्रेस ने कम से कम 50 जीतने योग्य सीटों और हर जिले में एक सीट की शर्त रखी. लेकिन सपा ने जमीनी हकीकत का हवाला देते हुए कांग्रेस के सामने सिर्फ 26 सीटों का प्रस्त

🔔 कारोबार
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!